भारत
Flight में एक यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की थी जिसके बाद अब यात्री के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
डीएनए हिंदी: पिछले कुछ दिनों में फ्लाइट्स के अंदर से लगातार यात्रियों के बुरे रवैए की खबरें आती रही हैं. एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है. दुबई से अमृतसर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर के शराब पीकर बवाल करने का मामला सामने आया है. यात्री पर आरोप हैं कि उसने महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ भी की और अन्य क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की. आरोपी पैसेंजर को अरेस्ट कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी हो रही है.
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर्स के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पंजाब के जालंधर के कोटली गांव का रहना वाला है. उसकी पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है. उसे सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत के आधार पर राजासांसी पुलिस ने अरेस्ट किया है. जानकारी के अनुसार यात्री को फ्लाइट लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया था. यात्री ने इतनी ज्यादा शराब पी ली थी कि वह अपना आपा खो बैठा और बौखला गया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार दुबई से अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आ रहे विमान में महिला क्रू मेंबर के साथ जालंधर के एक यात्री ने छेड़छाड़ की थी थी. विमान के अमृतसर में पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया था जिससे मामला ज्यादा न बिगड़े. इंडिगो एयरलाइन के मुताबिक प्लेन के अंदर हुआ यह वाकया 12 मई का है.
अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो एयरलाइन के सहायक सुरक्षा मैनेजर अजय कुमार ने पुलिस को यात्री के खिलाफ शिकायत दी थी. शनिवार को दुबई से आई फ्लाइट में आरोपित ने यात्रा से पहले शराब पी रखी थी. उसने महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की और धमकियां दीं थीं जिसके बाद उसके खिलाफ एक्शन हुआ है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.