Advertisement

DGCA ने तुरंत प्रभाव से वापस लिया वो नियम जिसकी वजह से IndiGo को कैंसिल करनी पड़ी हजारों फ्लाइट्स

IndiGo Cancellation Chaos: बड़ी संख्या में IndiGo के विमानों के कैंसिल होने की वजह से अफरातफरी मची हुई है. एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी हुई है. इस परेशानी की जड़ में है इंडिगो में स्टाफ की कमी जिसे DGCA के वीकली रेस्ट से जुड़े नियम ने और गहरा दिया है. अब DGCA ने इस नियम को वापस लिया है.

DGCA ने तुरंत प्रभाव से वापस लिया वो नियम जिसकी वजह से IndiGo को कैंसिल करनी पड़ी हजारों फ्लाइट्स

Indigo Crisis

Add DNA as a Preferred Source

IndiGo Cancellation Chaos: इंडिगो के विमान कैंसिल होने की वजह से देश के कई एयरपोर्ट्स में हंगामा मचा हुआ है. दिल्ली एयरपोर्ट में इंडिगो के 5 दिसंबर के सारे डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दिए गये हैं. मुंबई, चेन्नई में शाम 6 बजे तक के सभी फ्लाइट्स कैंसल्ड हैं. IndiGo विमानों के इतनी मात्रा में कैंसिल होने की जड़ में है स्टाफ की कमी. यह कमी DGCA के वीकली रेस्ट से जुड़े एक नियम की वजह से सामने आई. हालात को ध्यान में रखते हुए DGCA ने उस नियम को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है.

क्या है DGCA को Weekly Rest Rule 

DGCA ने हाल ही में नियम लागू किया था कि एयरलाइन के कर्मचारी अगर कोई छुट्टी लेते हैं तो उसे वीकली रेस्ट के साथ सब्स्टिट्यूट नहीं किया जाएगा. यानी अगर कोई कर्मचारी किसी हफ्ते में छुट्टी लेता है तो उस छुट्टी को उनके साप्ताहिक के साथ एडजस्ट नहीं किया जाएगा. उदाहरण के लिए अगर हफ्ते में दो वीकऑफ होते हैं और कोई कर्मचारी तीन छुट्टियां लेता है तो सामान्य तौर पर ऐसी छुट्टियों को वीकली ऑफ के साथ एडजस्ट कर दिया जाता है, ताकि छुट्टी का असर ऑपरेशंस पर न पड़े. लेकिन DGCA के नियम में ऐसा करने पर रोक लगाई गई थी. नियम के मुताबिक, इन तीन छुट्टियों को वीक ऑफ से अलग माना जाना था. यानी कर्मचारी को 3 की जगह 5 छुट्टियां मिलतीं. 

ये भी पढ़ें- लंबी कतारें, हर तरफ लगेज, जहां जगह मिली वहीं सोते दिखे यात्री... तस्वीरों में देखें हाल

इसी के चलते इस हफ्ते इंडिगो में स्टाफ का शॉर्टेज हो गया और एयरलाइन को हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी. अकेले शुक्रवार यानी 5 दिसंबर को इंडिगो की 700 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं. उड़ानों के रद्द होने की वजह से एयरपोर्ट्स और दूसरे एयरलाइंस पर दबाव बढ़ गया है.

DGCA ने अपने आदेश में क्या कहा?

हालात कंट्रोल से बाहर नज़र आ रहे हैं. इसे देखते हुए DGCA ने वीकली रेस्ट से जुड़ा नियम वापस ले लिया है. DGCA ने अपने आदेश में कहा, 'छुट्टी से जुड़े आदेश से वह हिस्सा तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है जिसमें कहा गया था 'किसी भी छुट्टी को वीकली रेस्ट से सब्स्टिट्यूट नहीं किया जाएगा.''

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement