Advertisement

हमारे कई जहाज ईरान की ओर जा रहे हैं-ट्रंप, हम उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं- ट्रंप, हमारी एक बड़ी सेना ईरान की ओर बढ़ रही-ट्रंप | यूपी में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, फिरोजाबाद मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार | अविमुक्तेश्वरानंद पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, 'शंकराचार्य को पैदल जाना चाहिए था', 'अखिलेश राज में संतों का सम्मान नहीं', 'कार सेवकों पर गोलियां चलवाई गईं' | अमृतसर मंदिर ग्रेनेड अटैक केस में एक्शन, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में NIA रेड, मोबाइल, डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़ बरामद | आज यूपी के सभी 75 जिलों में ब्लैकआउट, यूपी में 10 मिनट के लिए होगा ब्लैकआउट, इमरजेंसी से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, मॉक ड्रिल में सायरन बजेंगे और बिजली कटेगी

Ukraine से लौटे घायल भारतीय छात्र को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा- नए सपनों के साथ करूंगा नई शुरुआत

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे विवाद के दौरान भारतीय छात्र हरजोत सिंह घायल हो गए थे लेकिन अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

Ukraine से लौटे घायल भारतीय छात्र को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा- नए सपनों के साथ करूंगा नई शुरुआत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वह यूक्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया था. भारत आने के बाद से उनका इलाज दिल्ली छावनी के आर्मी बेस अस्पताल में चल रहा था, जहां से उन्हें मंगलवार को छुट्टी मिल गई है. उन्होंने कहा कि अब वह नए सपनों के साथ नई शुरुआत करेंगे. 

हरजोत सिंह ने कहा, "मेरी तबीयत पहले से बेहतर है क्योंकि मैं यहां अपने परिवार के साथ हूं". उन्होंने आगे कहा, "कल मुझे छुट्टी दे दी गई थी पर डॉक्टर ने कहा कि मेरे हाथों और पैरों का इलाज करीब 1 साल तक चलेगा. मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और मेरे पिता सेवानिवृत्त है. ऐसे में मैं चाहता हूं कि सरकार आगे के इलाज में मदद करे."

पढ़ें: Ukraine: रिफ्यूजी कैंप में जंग के बीच जिंदगी की लौ, तस्वीरें देख नम हो जाएंगी आंखें

हरजोत सिंह ने यूक्रेन में घटी घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "मैं अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन के लिए निकला था लेकिन हमें ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं मिली थी. हमने तय किया कि हम एक कैब से लविव के लिए निकलेंगे. जब हमने अपनी यात्रा शुरू कि तो हमें दो चेक पॉइंट पार करने पडे़ लेकिन तीसरे चेक पॉइंट के बाद हमें वापिस भेज दिया गया." 

पढ़ें: Ukraine War: मारियुपोल में रूसी सैनिकों की एंट्री, आम नागरिकों की हो रही मौत, तबाह हो रहा शहर!

उन्होंने आगे कहा, "जैसे ही हमारी कार शहर में घुसी, हम पर गोलियां चलाई गईं. मैं पिछली सीट पर बैठा था और कार की खिड़कियों से गोलियां मेरे सामने से निकली. हम अपनी जान बचाने के लिए कार से बाहर निकले और मैं लेट गया था लेकिन मेरे ऊपर गोली चलाई गई जो मेरे सीने के किनारे पर लगी." 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement