भारत
सेंट्रल रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने रेलवे में बंपर भर्ती निकाली हैं. जानिए कैसे कर सकते हैं आप आवेदन और क्या है जरूरी योग्यता
डीएनए हिंदी: रेलवे में नौकरी करने की इच्छा है या सरकारी नौकरी के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने अलग-अलग पदों पर कई वैकेंसी निकाली हैं. इनमें फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टेलर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर और लैब असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं. सेंट्रल रेलवे (Central Railways)द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है जो इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण
मुंबई क्लस्टर (एमएमसीटी): 1659.
भुसावल क्लस्टर: 418.
पुणे क्लस्टर: 152.
नागपुर क्लस्टर: 114.
सोलापुर क्लस्टर: 79.
कुल पद: 2422
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक लोगों का 50% अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके साथ ही आवेदक का संबंधिक हुनर-कौशल में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट धारक होना भी अनिवार्य है.
क्या है कालका-शिमला रेलवे की कहानी, बाबा भलकू का क्या रहा योगदान?
आयु सीमा
आवेदनकर्ता की आयु 17 जनवरी 2022 को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी.
आवेदन कब से शुरू
17 जनवरी, 2022.
अंतिम तिथि
16 फरवरी, 2022 को शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है.
Railway की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया तो कभी नहीं मिलेगी रेल की नौकरी!