Advertisement

गर्मी की छुट्टियों में आप भी बना रहे हैं घूमने का प्लान? Indian Railway दे रहा यह शानदार ऑफर

इस यात्रा का पैकेज आठ रात और नौ दिन का है. इस पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 3 एसी क्लास का 23,830 रुपये और नॉन एसी क्लास का मात्र 16,700 रुपये है.

गर्मी की छुट्टियों में आप भी बना रहे हैं घूमने का प्लान? Indian Railway दे रहा यह शानदार ऑफर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः भारतीय रेलवे (Indian Railways) आगामी 23 अप्रैल से तीर्थ स्थल स्पेशल ट्रेन शुरू करेगा. गुरुवार से इसकी बुकिंग की शुरूआत हो गई है. रेलवे ने इस बार एसी और नॉन एसी दोनों कोच में तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए शानदार पैकेज को लॉन्च किया है. इस स्वदेश दर्शन ट्रेन में तीर्थ यात्री अब आगरा एवं बुंदेलखण्ड के क्षेत्रों से अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ काशी कॉरिडोर देख सकते हैं. इसके अलावा गंगा सागर से होते हुए जगन्नाथ पुरी तक की यात्रा भी कर सकते हैं. इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है.

गौरतलब है कि 23 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा में रेलवे ने आगरा, मथुरा, टूण्डला, फिरोजाबाद, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, झांसी, जालौन एवं उरई क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पैकेज लॉन्च किया है. इससे पहले बीते मार्च माह में लगभग 2400 यात्रियों ने तीर्थ स्थलों के दर्शन की यात्रा की थी. यह ट्रेन 23 अप्रैल से 01 मई के बीच संचालित की जाएगी.

ट्रेन अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, बैद्यनाथ मन्दिर, गंगासागर, काली मंदिर (कोलकाता), पुरी में जगन्नाथ मन्दिर एवं कोणार्क मन्दिर, आदि धार्मिक स्थलों के लिए संचालित की जा रही है. इस यात्रा का पैकेज आठ रात और नौ दिन का है. इस पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 3 एसी क्लास का 23,830 रुपये और नॉन एसी क्लास का मात्र 16,700 रुपये है.

ये भी पढ़ें- Bihar Board BSEB 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 79.88 फीसदी छात्र पास

उल्लेखनीय है कि इस यात्रा पैकेज में ट्रेन में एसी और नॉन एसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, अन्य सुविधाएं सामान्य श्रेणी की रहेंगी. इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर और लखनऊ से उपलब्ध है.

इस स्पेशल पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा नॉन एसी बसों द्वारा और नॉन एसी धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था आदि सम्मिलित हैं. रेलवे के अनुसार, स्वदेश दर्शन यात्रा के दौरान हाइजिन के साथ कोविड प्रोटोकॉल के विभिन्न नियमों का पालन किया जाएगा.

(इनपुट- आईएएनएस)

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement