Advertisement

Fact Check: क्या अब प्लेन की तरह ट्रेन में भी लागू होगी बैगेज पॉलिसी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्पष्ट

Railway Luggage Rule: हाल ही में एक खबर सामने आई, जिसमें दावा किया जा रहा था कि रेल से सफर के दौरान तय वजन से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों पर चार्ज लगेगा. हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पर स्थिति साफ कर दी है.

Latest News
Fact Check: क्या अब प्लेन की तरह ट्रेन में भी लागू होगी बैगेज पॉलिसी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया स्पष्ट

Railway Luggage Rule

Add DNA as a Preferred Source

Railway Luggage Rule: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए लगातार नए-नए प्रयास करता रहता है, इसी से जुड़ा हुआ एक और खबर सामने आ रहा था कि अब रेलवे ने एक नियम (Railway Rule) को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर ली है, जो रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों के सामान से जुड़ा है. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसके तहत रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर यात्रियों के सामान का वज़न एयरपोर्ट की तरह जांचा जाएगा. यह नियम पहले से ही है, पर इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका था.

हालांकि रेल से सफर के दौरान तय वजन से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों पर चार्ज लगेगा या नहीं, यह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक मीडिया हाउस के साथ इंटरव्यू में साफ कर दिया है. 

क्या कहा? 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव साफ कहा है कि यात्री कितने वजन तक का सामान रेल यात्रा के दौरान साथ ले जा सकते हैं, इसे लेकर नियम दशकों से हैं और सालों  से रेल यात्री अपने साथ अतिरिक्त सामान ले जाते रहे हैं.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव साफ कहा कि ऐसा कोई नया नियम नहीं बना है कि अब लिमिट से ज्यादा सामान होने पर यात्री को अतिरिक्त पैसा देना होगा.  

रिपोर्ट में दावा 

रिपोर्ट में कहा गया था कि यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी और इसे पहले फेज में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज और छिवकी जंक्शन पर अक्टूबर-नवंबर तक लागू किया जा सकता है. इसके बाद में बाकी स्टेशनों पर लागू किया जाएगा. हालांकि ऐसा नहीं है कि इस तरह का कोई नियम नहीं है, और न ही लिमिट से ज्यादा सामान होने पर यात्री को अतिरिक्त पैसा देना होगा.   

क्या है रेलवे की बैगेज पॉलिसी?   

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रेलवे अब इन नियमों को सख्ती से लागू करेगा...

- एयरपोर्ट स्टाइल नियम लागू करेगा इंडियन रेलवे
- फ़र्स्ट AC में 70 किलो तक मुफ़्त सामान की होगी अनुमति
- AC-2 में 50 किलो, AC-3 और स्लीपर में 40 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं. 
- जनरल क्लास यात्री ले जा सकेंगे 35 किलो तक का सामान
- सीमा पार होने पर जुर्माना लगेगा और अतिरिक्त चार्ज होगा
- भीड़ घटाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है ये कड़ा कदम

हालांकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अब सीधे शब्दों में इन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है और साफ कहा कि ऐसा कोई नया नियम नहीं बना है कि अब लिमिट से ज्यादा सामान होने पर यात्री को अतिरिक्त पैसा देना होगा.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement