Advertisement

Indian Oil Explosion: इंडियन ऑयल के चेन्नई प्लांट में ब्लास्ट, एक की मौत, जानिए अब तक क्या पता चला है

IOCL Plant Blast Updates: धमाके के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन यह घटना उस समय हुई है, जब एथेनॉल स्टोरेज टैंक के खाली होने पर उसमें वैल्डिंग की जा रही थी.

Latest News
Indian Oil Explosion: इंडियन ऑयल के चेन्नई प्लांट में ब्लास्ट, एक की मौत, जानिए अब तक क्या पता चला है

IOCL प्लांट में धमाके के बाद आग चारों तरफ फैल गई थी.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tamil Nadu News in Hindi- तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के प्लांट में बड़ा धमाका हुआ है. बुधवार दोपहर बाद हुए धमाके के कारण प्लांट में आग लग गई है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. घायलों में एक की हालत गंभीर है. घटना के कारण का अब तक पता नहीं चला है. मौके पर फायर ब्रिगेड के आधा दर्जन टैंकर और IOCL की अपनी फायर सेफ्टी सर्विस ने आग बुझा ली है.

मरने वाला व्यक्ति वैल्डिंग का काम करता था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया है कि कंपनी के चेन्नई के टोंडियारपेट इलाके में स्थित प्लांट में धमाका हुआ है. धमाके का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन यह धमाका एक एथेनॉल स्टोरेज टैंक में वैल्डिंग करने के दौरान हुआ है. वैल्डिंग के समय टैंक पूरी तरह खाली था. इस धमाके में एक व्यक्ति की ऑन द स्पॉट मौत हुई है, जो वैल्डिंग वर्कर बताया जा रहा है. एक अन्य आदमी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोट आई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराय गया है.

धमाके के कारण प्लांट में फैली आग

अधिकारी ने बताया कि धमाके की सूचना मिलते ही फायर सर्विस के 5 टैंकर मौके पर रवाना किए गए थे. जब हम वहां पहुंचे तो धमाके से निकली आग प्लांट में फैल चुकी थी, जिसे IOCL के इन-हाउस फायर सेफ्टी अरेंजमेंट्स और ऑटोमेटिक सेफ्टी मैकेनिज्म की मदद से काबू कर लिया गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement