Advertisement

हिंद महासागर में डूबा चीनी जहाज, लापता 39 लोगों की तलाश में भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

Indian Ocean में चीन का मछली पकड़ने वाला जहाज डूब गया. उसमें फंसे 39 लोगों की जान बचाने के लिए चीन ने कई देशों से मदद की मांगी थी.

हिंद महासागर में डूबा चीनी जहाज, लापता 39 लोगों की तलाश में भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

Chinese Ship Indian Ocean

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन का मछली पकड़ने वाला एक जहाज दो दिन पहले हिंद महासागर में डूब गया था. इस घटना के दौरान चीनी जहाज में कुल करीब 39 लोग सवार थे. चीन ने भारत सहित कई अन्य देशों से मदद की गुहार लगाई थी. अब हिंद महासागर में फंसे इस जहाज और उसमें मौजूद लोगों को बचाने के लिए भारत ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं. भारत ने 39 लोगों को खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी, साथ ही अपने P8i एयरक्राफ्ट को भी रवाना कर दिया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंद महासागर में डूबे चीनी जहाज के चालक दल में चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस के नागरिक शामिल थे. जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना ने 17 मई को दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से लगभग 900 समुद्री मील दूर अपने P-8I को तैनात किया है. नौसेना ने यह भी बताया कि P8I विमान ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद व्यापक सर्च अभियान चला रखा है.

विरोध कर रही थी महिला किसान, पंजाब पुलिस के सिपाही ने मारा थप्पड़, देखें Video

हर संभव मदद कर रहा है भारत

नौसेना ने यह भी बताया है कि डूबे हुए जहाज से संबंधित कई वस्तुओं का पता लगाया गया है. भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि चीन के आग्रह पर भारतीय विमान द्वारा एसएआर उपकरण को घटनास्थल पर तैनात किया गया था. भारतीय नौसेना इकाइयों ने क्षेत्र में अन्य इकाइयों के साथ SAR प्रयासों का भी समन्वय स्थापित किया है. चीन ने भारत के अलावा कई अन्य देशों से भी मदद की गुहार लगाई थी.

विरोध कर रही थी महिला किसान, पंजाब पुलिस के सिपाही ने मारा थप्पड़, देखें Video

जारी है राहत बचाव का काम

चीनी मीडिया द्वारा जानकारी दी गई है कि चीन को दो लोगों के शव मिले हैं. जानकारी के अनुसार भारत ने चीनी जहाज में सवार लोगों को बचाने के इस ऑपरेशन के लिए अपने P8I एयरक्राफ्ट को भेजा है. बता दें कि इस चीनी जहाज पर 39 लोगों में से 17 चीनी, 17 इंडोनेशियाई और 5 फिलीपींस के नागरिक थे और फिलहाल सभी लापता बताए जा रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement