Advertisement

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज रात से हो सकती है बारिश, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अनुमान के मुताबिक करीब-करीब देशभर में मौसम बदलने वाला है.

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज रात से हो सकती है बारिश, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय मौसम विभाग (Indian Metrological Department) ने देश के कुछ हिस्सों में में बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया है. जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और जम्मी-कश्मीर में तेज बारिश, हवाओं और ओले गिरने का अनुमान लगाया है. विभाग के मुताबिक 18 से 21 अप्रैल के बीच यहां का मौसम करवट ले सकता है और इनके आस-पास के इलाकों को भी थोड़ी ठंडक मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Kumar Vishwas के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर भगवंत मान से बोले- जिस आदमी के कहने पर...

मौसम विभाग ने इस दौरान सुरक्षित रहने के लिए कुछ निर्देश भी दिए हैं. उनके मुताबिक 20 से 22 अप्रैल के बीच जम्मी-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बलिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल में तेज हवाओं, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है. 19 से 22 अप्रैल तक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.

इन जगहों के अलावा आने वाले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में भी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राजस्थान में 20 और 21 अप्रैल को धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें: UGC का बड़ा फैसला, अब देश में ही मिलेगी विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement