भारत
1 जनवरी 2015 से 30 सितंबर 2021 के बीच 8.81 लाख लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ है.
डीएनए हिंदी: गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी दी कि साल 2015 से अबतक 8.8 लाख से अधिक लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता का त्याग किया है. लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए MoS (गृह) नित्यानंद राय ने बताया कि इस साल 30 सितंबर तक 1.11 लाख लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ी है जबकि साल 2020 में ये आंकडा 85,248 था.
किस साल कितने लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता
MoS (गृह) नित्यानंद राय दी गई जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2015 से 30 सितंबर 2021 के बीच 8.81 लाख लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ी है.
जयपुर में 13 पाक विस्थापित नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता
राजस्थान की राजधानी जयपुर में रह रहे 13 पाकिस्तानी विस्थापित नागरिकों को मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से भारत की नागरिकता प्रदान की गई. जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) इकबाल खान ने मंगलवार को 13 पाक विस्थापित नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की. बयान के अनुसार, इकबाल खान ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सभी को बधाई दी और उनसे जिम्मेदार भारतीय नागरिक बनने की अपील की.