Advertisement

Agnipath Scheme पर बवाल के बीच वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू, अब तक आए 56 हजार एप्लीकेशन

वायुसेना (Indian Air Force) ने ट्वीट किया, ‘56,960 अग्निपथ भर्ती आवेदन प्रक्रिया के तहत वेबसाइट पर अब तक प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या है.

Agnipath Scheme पर बवाल के बीच वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू, अब तक आए 56 हजार एप्लीकेशन

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana) के खिलाफ हो रहे बवाल के बीच भारतीय वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत रविवार तक 56,960 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इसके खिलाफ कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन के एक हफ्ते बाद शुक्रवार को शुरू हुई थी.

वायुसेना (Indian Air Force) ने रविवार को ट्वीट किया, ‘56, 960 अग्निपथ भर्ती आवेदन प्रक्रिया के जवाब में वेबसाइट पर भविष्य के अग्निपथ से अब तक प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या है. रजिस्ट्रेशन 5 जुलाई को बंद हो जाएगा.’ बता दें कि 14 जून को अग्निपथ योजना पेश करते हुए सरकार ने कहा था कि साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को 4 साल के कार्यकाल के लिए भर्ती किया जाएगा, जिनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा के लिए शामिल किया जाएगा.

 

उम्र को बढ़ाकर किया गया 23 साल
देश के कई हिस्सों में इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे. सरकार ने 16 जून को इस योजना के तहत भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा को वर्ष 2022 के लिए 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दिया था. साथ ही बाद में उनकी सेवानिवृत्ति पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों में उनके लिए वरीयता जैसे कई कदमों की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Crisis: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिंदे गुट, डिप्टी स्पीकर के नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

प्रदर्शन करने वाले नहीं कर सकेंगे अप्लाई 
भाजपा शासित कई राज्यों ने भी घोषणा की कि 'अग्निवरों' को राज्य पुलिस बलों में शामिल होने में प्राथमिकता दी जाएगी. सशस्त्र बलों ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया है कि नयी भर्ती योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन और आगजनी करने वालों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement