Advertisement

Ukraine से छात्रों को वापस लाने के लिए Special Flight चलाए भारत सरकार, KCR के मंत्री बोले- हम उठाएंगे पूरा खर्च

राजधानी कीव का एयरपोर्ट बंद होने के कारण भारत सरकार उन्हें वापस नहीं ला पा रही है.

Ukraine से छात्रों को वापस लाने के लिए Special Flight चलाए भारत सरकार, KCR के मंत्री बोले- हम उठाएंगे पूरा खर्च
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine War) के बाद वहां कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं. राजधानी कीव का एयरपोर्ट बंद होने के कारण भारत सरकार उन्हें वापस नहीं ला पा रही है. यूक्रेन (Ukraine) की सरकार ने नागरिक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया. इसी कारण एयर इंडिया के विशेष विमान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. भारत सरकार अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है. इसी बीच तेलंगाना के मंत्री ने यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की है.   

यह भी पढ़ेंः 28 साल पहले Ukraine था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी परमाणु शक्ति, इस वजह से छोड़े हथियार और अब हो रहा पछतावा

तेलंगाना के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. रामा राव ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फंसे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार तेलंगाना के छात्रों का ख्याल रखे. उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाए. इसका पूरा खर्च तेलंगाना सरकार उठाएगी. 

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: महाबलशाली रूस के सामने कितनी है Ukraine सेना की ताकत?
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेलंगाना भवन और हैदराबाद में राज्य सचिवालय में हेल्पलाइन यूक्रेन में फंसे तेलंगाना के छात्रों और पेशेवरों की मदद करेगी, जो रूस द्वारा सैन्य हमले में फंसे हुए हैं. तेलंगाना भवन के लिए हेल्पलाइन नंबर 7042566955, 9949351270 और 9654663661 जारी किया गया है. वहीं हैदराबाद में तेलंगाना सचिवालय में हेल्पलाइन नंबर 040-23220603, 9440854433 जारी किया गया है.  

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement