Advertisement

India-Pakistan War: क्या भारत ने जिंदा दबोचे दो पाकिस्तानी पायलट? एक अखनूर और दूसरा पोखरण में पकड़ने का दावा

India-Pakistan War: पाकिस्तानी वायुसेना के चार फाइटर जेट्स को भारत ने ढेर किया है, जिनमें से एक फाइटर जेट के पायलट को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर और दूसरे फाइटर जेट के पायलट को राजस्थान के पोखरण में जिंदा पकड़ा है.

Latest News
India-Pakistan War: क्या भारत ने जिंदा दबोचे दो पाकिस्तानी पायलट? एक अखनूर और दूसरा पोखरण में पकड़ने का दावा

India-Pakistan War: पाकिस्तानी फाइटर जेट के पायलट को भारतीय सेना ने जिंदा पकड़ा है. (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

India-Pakistan War: पाकिस्तान ने जम्मू पर गुरुवार देर रात मिसाइल और ड्रोन अटैक किया है. इसके साथ ही पाकिस्तानी फाइटर जेट्स के भी भारतीय सीमा में हमला करने के लिए घुसपैठ करने की कोशिश का दावा किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि भारतीय वायुसेना और भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम S400 ने इसका जवाब देते हुए 8 मिसाइल और 16 ड्रोन के साथ ही पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट और 2 JF-17 फाइटर जेट मार गिराए हैं. एक F-16 फाइटर जेट को राजस्थान में मार गिराया गया है. यह भी दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी फाइटर जेट के पायलट को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में जिंदा पकड़ा है, जबकि एक पायलट को राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण इलाके में BSF और CISF के जवानों की संयुक्त टीम ने पकड़ा है. हालांकि DNA Hindi को पायलटों के पकड़े जाने की ऑफिशियल पुष्टि नहीं मिली है.

दोनों पायलटों से चल रही है पूछताछ
जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पोखरण और अखनूर में पकड़े गए पाकिस्तानी फाइटर जेट्स के पायलटों को गोपनीय स्थान पर रखा गया है. डिफेंस सोर्सेज के मुताबिक, दोनों पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई है. इसके बाद दोनों से पाकिस्तानी वायुसेना की योजना को लेकर पूछताछ चल रही है. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि पाकिस्तान ने किस तरह की मिसाइलों और ड्रोन्स को भारत पर अटैक के लिए तैनात किया है.

पठानकोट में भी गिराया गया है एक और फाइटर जेट
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पठानकोट में भी हमला करने आए एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया है. पठानकोट में भारतीय वायुसेना का एयर बेस और भारतीय टैंक रेजीमेंट का बड़ा बेस है. इसके चलते यह बेहद संवेदनशील इलाका है. इस कारण पहले से ही यहां भारतीय सेना अलर्ट पर थी. पाकिस्तानी फाइटर जेट के भारत में एंट्री लेते ही उसे मार गिराया गया है.

अब तक 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ढेर
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम गुरुवार को अब तक 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को ढेर कर चुका है. तीन फाइटर जेट को जम्मू-कश्मीर में नष्ट किया गया है, जबकि एक फाइटर जेट को राजस्थान के पोखरण में और एक को अब पठानकोट में गिराया गया है. इसके अलावा दर्जनों पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों को भी भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement