Advertisement

'Seema Haider लौटा दो' India-Pakistan Ceasefire के बीच पाकिस्तान से आई आवाज, पूर्व पति नहीं जानिए किसने उठाई मांग

Pakistan News in Hindi: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद भड़के संघर्ष में सीजफायर हो गया है. इससे पहले भारत ने सभी पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेज दिया था, लेकिन सीमा हैदर (Seema Haider) वापस नहीं गई थी.

Latest News
'Seema Haider लौटा दो' India-Pakistan Ceasefire के बीच पाकिस्तान से आई आवाज, पूर्व पति नहीं जानिए किसने उठाई मांग

Seema Haider And Sister Reema Haider 

Add DNA as a Preferred Source

Pakistan News in Hindi: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष में सीजफायर हो गया है. भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान पर लगाए प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं देने जा रहा है. इसका मतलब है कि पाकिस्तानी नागरिकों को फिलहाल भारत का वीजा नहीं मिलेगा और ना ही भारत से किसी को पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलने जा रही है. इसके बावजूद पाकिस्तान से लव अफेयर में भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) को वापस भेजने की मांग सामने आई है. सीमा को वापस भेजने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार से सीधे पाकिस्तान से की गई है. यह मांग सीमा हैदर की बहन रीमा हैदर ने की है, जिसने एक वीडियो जारी करके सीमा से वापस लौटने को कहा है. साथ ही उसे आश्वासन भी दिया है कि उसे कोई नहीं मारेगा बस उसे माफी मांगनी होगी.

सीमा के पूर्व पति के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया वीडियो
रीमा हैदर ने अपनी बहन सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक महिला रोते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाती दिख रही है. यह महिला सीमा हैदर की बहन रीमा हैदर बताई गई है. रीमा हैदर ने सीमा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. रीमा ने कहा कि यह झूठ है कि पाकिस्तान में सीमा हैदर के बच्चे सुरक्षित नहीं है. उसका और उसके पति गुलाम हैदर का भी अब तक तलाक नहीं हुआ है. पाकिस्तान में सीमा हैदर जिस मकान में रहती थी, उसका किराया गुलाम हैदर के भाई भरते थे.

'तुम लौट आओ, कोई नहीं मारेगा'
रीमा हैदर ने अपनी बहन सीमा हैदर से भी अपील की है. उसने कहा,'सीमा तुम लौट आओ. तुम माफी मांग लेना. कोई तुम्हे नहीं मारेगा.' रीमा हैदर से पहले कई बार सीमा का पति गुलाम हैदर भी उसे वापस पाकिस्तान भेजने की अपील कर चुका है. हालांकि सीमा हर बार ये अपील ठुकरा चुकी है और अपना भविष्य अब नोएडा में अपने पति सचिन मीणा के साथ होने की बात कह चुकी है. सीमा अब सचिन के बच्चे की मां भी बन चुकी है. पिछले दिनों उन्होंने बेटी को जन्म दिया है.

कोर्ट में लंबित है सीमा की नागरिकता का मामला
सीमा के भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने और यहां की नागरिकता मांगने का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है. सीमा हैदर अपने चार बच्चों को साथ लेकर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में सचिन मीणा के पास पहुंच गई थी. सचिन और सीमा की मुलाकात ऑनलाइन गेम खेलते समय हुई थी, जिसके बाद दोनों में ऑनलाइन ही प्यार हो गया था. इस प्यार के कारण ही सीमा हैदर भारत आई थी. हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश के बावजूद सीमा का मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते उन्हें वापस नहीं भेजा गया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement