Advertisement

India Operation Sindoor: इतनी दुर्गति के बाद भी मानने को तैयार नहीं पाकिस्तान, झूठे दावे कर फैला रहा ऐसा भ्रम, जानें इसकी सच्चाई

पाकिस्तान में सुबह का सूर्य उगने से पहले ही भारतीय सेना ने गोलाबारी कर 9 से ज्यादा कैंपों को ढेर कर दिया. इसमें 90 से ज्यादा आतंकवादी मारे गये. इसके बाद भी पाकिस्तान अपने डर को छिपाने के लिए भ्रम फैला रहा है. 

Latest News
India Operation Sindoor: इतनी दुर्गति के बाद भी मानने को तैयार नहीं पाकिस्तान, झूठे दावे कर फैला रहा ऐसा भ्रम, जानें इसकी सच्चाई
Add DNA as a Preferred Source

पहलगाम में आतंकी हमले के 14 दिन बाद सोमवार को देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में कई आतंकी कैंपों को ढेर कर दिया है. इसमें 90 से भी ज्यादा आतंकी मारे गये हैं. भारतीय सेना ने अपने इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिन्दूर'​ दिया है. पाकिस्तान की आंख खुलने से पहले ही सेना ने उनके कई आतंकियों की आंखों को हमेशा के लिए बंद कर दिया. यह देखते हुए पाकिस्तान ने अपने एयरपोर्ट को बंद कर लोगों से घरों को खाली कर दूसरे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का संदेश दिया है. इसके बाद भी पाकिस्तान अब अपने डर को छिपाने के लिए भारत के खिलाफ भ्रामक खबरें फैला रहा है. 

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया 

पाकिस्तान ने इस हमले के बाद झूठे और भ्रामक खबरें फैलाना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और गोलीबारी का इस्तेमाल कर दो भारतीय सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया है, जबकि यह एक दम झूठ है. पीआईबी ने पाकिस्तान के इन बयानों फैक्ट चेक किया. इसमें पता चला कि पाकिस्तान द्वारा फैलाई जा रही खबरें झूठी और भ्रामक हैं. पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी खबरों पर विश्वास न करें और सिर्फ सरकारी सूत्रों से ही जानकारी प्राप्त करें.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पहलगाम में किए गए आतंकी हमले के बाद दिया है. इसका उद्देश्य पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादियों को निशाना बनाना है. यह ऑपरेशन दिखाता है कि भारत सरकार और सेना आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सेना इसके लिए पहले ही तैयारी कर चुकी है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement