भारत
How To Buy Tickets for Independence Day Celebration: 15 अगस्त का कार्यक्रम हर साल दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ सेलिब्रेट किया जाता है. तिरंगा फहराने के बाद यहां आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन होता है. चलिए हम आपको इसके लिए टिकट बुकिंग के बार ेमे
15 August 2026 Celebration in Delhi: दिल्ली में लाल किले पर 15 अगस्त 2026 की तैयारियां लगभग हो चुकी है. हर साल की तरह इस वर्ष भी पीएम का देशवासियों को संबोधन, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा और अन्य कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे. आपको बता दें कि इस साल प्रोग्राम में कुछ बदलाव भी आपको देखने को मिल सकते हैं. इस साल पहली बार राष्ट्रीय गान के अलावा, राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' पूर्ण रूप से गाया जाएगा. क्या आप 80वें स्वतंत्रता दिवस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं? क्या आप भी इस दौरान प्रधानमंत्री के भाषण सामने से देखना चाहते हैं? चलिए हम आपको समारोह में शामिल होने के लिए टिकट बुकिंग की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताते हैं.
बुक किए हुए टिकट आप किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं.
5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट की जरूरत होगी. साथ ही, उनके प्रवेश के वक्त आधार कार्ड जैसे पहचान प्रमाण जरूर लेकर जाएं.
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच के दौरान वही पहचान पत्र रखें, जिसका इस्तेमाल आपने टिकट बुक करते समय किया था.
15 अगस्त समारोह में शामिल होने के लिए अगर आप टिकट बुक कर रहे हैं, तो आपको अपने पास व्यक्तिगत जानकारी और पहचान पत्र से जुड़े दस्तावेज रखनी पड़ेगी. इसके लिए आपसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड आदि मांगा जा सकता है. इसके अलावा, बुकिंग के समय आपसे सरकारी पहचान पत्र की तस्वीर भी मांगी जा सकती है.
15 अगस्त 2025 के अनुसार 15 अगस्त समारोह की टिकटों की किमतें इस प्रकार थीं-
General: ₹20
Standard: ₹100
Premium: ₹500
हालांकि, साल 2026 के टिकटों की कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स आधिकारिक पोर्टल पर जारी है.
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहती है, जिसके चलते लाल किला परिसर में कई चीजों को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध होता है. आयोजन में शामिल होने से पहले इन नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है:
क्या नहीं ले जा सकते?: सुरक्षा कारणों से समारोह स्थल के अंदर बैग, ब्रीफकेस, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, कैमरा, दूरबीन, ईयरफोन और अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होती है. इसके अलावा खाने-पीने की चीजें, पानी की बोतल, थर्मस, परफ्यूम, कॉस्मेटिक सामान, धारदार वस्तुएं, हथियार, पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ, छाता माचिस, लाइटर, चाकू और कैंची जैसी चीजें भी पूरी तरह वर्जित हैं.
क्या ले जाएं?: यदि कार्यक्रम के दौरान बारिश होती है, तो आगंतुक अपने साथ छाता बिल्कुल नहीं ले जा सकते, क्योंकि इसकी अनुमति नहीं है. हालांकि, मौसम से बचने के लिए आप रेनकोट साथ ले जा सकते हैं. समारोह के दौरान सभी मेहमानों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है. किसी भी व्यक्ति को रास्ते या गलियारे को रोकने और अपनी तय जगह से उठकर भीड़भाड़ या व्यवधान पैदा करने की अनुमति नहीं दी जाती है.