भारत
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए अपनी कमर कस ली है, किसी भी संभावित खतरे से निपटने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी हैं.
Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए अपनी कमर कस ली है, बता दें कि लाल किले से लेकर शहर के प्रमुख इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए दिल्ली पुलिस नें पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं. साथ ही किसी भी संभावित खतरे से निपटने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी हैं.
इसके लिए जगह-जगह एंटी-ड्रोन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे आदि भी लगाए गए हैं. आइए जानें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कौन से खास इंतजाम किए हैं.
- एन्टी ड्रोन सिस्टम
- 800 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे
- एंट्री गेट्स पर FRS(फेस -रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर) से युक्त कैमरा वैन
- 7500 से ज्यादा जवानों की तैनाती
- फ्लाइंग ऑब्जेस्ट्स पर पूरी तरह बैन
- ऊंची इमारतों पर स्निपर्स की तैनाती.
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी मॉनिटर करने के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए हैं एक लाल किले के अंदर और एक लाल किले के बाहर जिसमें करीब 426 कैमरा से निगरानी की जाएगी, साथ ही एक परमानेंट सीसीटीवी कंट्रोल रूम है जिस पर 12 महीने 366 कैमरा से लाल किले परिसर की निगरानी की जाती है.
इसके अलावा 15 अगस्त को लाल किला परिसर मे मल्टी लेयर सिक्योरिटी होगी जिसमें दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेस, NSG, मुख्य मंच के इर्द गिर्द SPG, मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसी के जवानो की तैनाती की जाएगी. कल यानी 14 अगस्त के दोपहर बाद से ही लाल किले के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया जाएगा.
ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से