भारत
कानपुर में एक लड़की ने पुलिस के सामने लड़की ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उसका पति सुहागरात मनाने योग्य नहीं था. जिसके चलते उसके और उसकी भावनाओं के साथ फ्रॉड हुआ है. लड़की की मानें तो उसके पिता ने शादी में करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे.
तारीख थी 25 अप्रैल 2025. कानपुर के किशोर नगर की रहने वाली एक लड़की को लगा कि उसके सपने सच हो गए हैं. लड़की के दरवाजे पर बारात खड़ी थी. घोड़ी पर चढ़ा हमीरपुर निवासी दूल्हा किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहा था. पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंधा था. लेकिन लड़की की ख़ुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी.सुहागरात पर उसके साथ ऐसा बहुत कुछ हुआ, जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की थी. वर्तमान में लड़की अपने मायके में है और उसने कानपुर के रावतपुर थाने में पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.
लड़की ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उसका पति सुहागरात मनाने योग्य नहीं था. जिसके चलते उसके और उसकी भावनाओं के साथ फ्रॉड हुआ है. लड़की की मानें तो उसके पिता ने होटल, जेवर, कैटरिंग और अन्य इंतजाम मिलाकर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे.
घर वालों को इस बात की पूरी आशा थी कि उनकी बेटी का नया जीवन खुशहाल होगा, लेकिन शादी के बाद स्थिति बिलकुल अलग थी. लड़की की मानें तो कई मौके ऐसे आए जब उसने अपने पति से सुहागरात मनाने के लिए कहा, लेकिन या तो हर बार वो उसकी बातों को टाल जाता या फिर उससे कन्नी काट लेता.
लड़की के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके साथ एक बड़ा धोखा हुआ है. जिसे उसने जीवनसाथी चुना वो कभी भी उसे शारीरिक सुख नहीं दे सकता क्योंकि वो नपुंसक है.
क्या कुछ बताया पीड़ित लड़की ने...
पीड़ित लड़की के मुताबिक , 26 अप्रैल को विदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसे अपने पति के व्यवहार को लेकर कुछ शक हुआ. इस बीच पति ने न केवल उससे दूरी बनाकर रखी बल्कि उसके साथ सुहागरात तक नहीं मनाई. जब लड़की ने पति से सुहागरात के लिए कहा तो उसने टालमटोल कर दी.
क्योंकि पति का व्यवहार उसे गहरा आघात दे रहा था इसलिए शादी के कुछ समय बाद ही वो मायके आ गई. पति उसे मनाने उसके घर पहुंचा और कुछ दिन बाद उसे नोएडा ले आया, जहां दोनों लड़के के चाचा के फ्लैट पर रहे.
लड़की ने यह भी बताया कि नोएडा स्थित फ्लैट में लगभग एक महीने तक साथ रहने के बावजूद पति ने उसके साथ कोई संबंध स्थापित नहीं किये. इसी समय लड़की को इस बात का यकीन हुआ कि उसका पति शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है.
लड़के के घर वालों से बात करने पर मिला ये जवाब ...
क्योंकि बात अपनी जिंदगी और खुशियों की थी, लड़की ने खुलकर इस बारे में अपने ससुर और जेठ से बात की, जिन्होंने लड़के को समझाने और उसका इलाज कराने का भरोसा दिया गया. उससे कहा गया कि वह उनके बेटे के साथ एक पत्नी की तरह रहे. उसकी (बेटे की) बीमारी का इलाज करवा दिया जाएगा और पूरा खर्च उठाया जाएगा. लेकिन जब उसने इसपर आपत्ति जताई तो उसे कथित तौर पर धमकियां मिलनी शुरू हो गयीं.
की गई पैसे लाने की डिमांड
लड़की ने यह आरोप भी लगाया है कि पति के घरवालों ने उससे पांच लाख रुपये और लाने को कहा गया ताकि इलाज कराया जा सके. मना करने पर उसे बदनाम करने और परिवार की इज्जत खराब करने की धमकी दी गई.
लड़की बार बार यही बात दोहरा रही है कि ससुराल वालों ने न सिर्फ उससे अपने बेटे की सच्चाई छिपाई, बल्कि शादी में खर्च हुआ पैसा भी व्यर्थ कर... दिया और उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी.
बहरहाल, लड़की से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने उसके पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है और जांच शुरू कर दी है. जांच में क्या निकलता है इसका फैसला तो वक़्त करेगा लेकिन जिस तरह का ये मामला है, उससे अलग-अलग चर्चाओं को पंख मिल गए हैं.