Advertisement

ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पन्नों की चार्जशीट में SIT ने कहा- टूलकिट की तरह यूज हो रही थी यूट्यूबर

What is in Jyoti Malhotra's charge sheet: ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान कनेक्शन सिद्ध हो चुका है और हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने चार्जशीट दाखिल करते हुए बताया कि यूट्यूबर को पाकिस्ता एक टूल की तरह इस्तेमाल कर रहा था.

Latest News
ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ 2500 पन्नों की चार्जशीट में SIT ने कहा- टूलकिट की तरह यूज हो रही थी यूट्यूबर

यूट्यूबर ज्योति को पाकिस्ता एक टूल की तरह इस्तेमाल कर रहा था

Add DNA as a Preferred Source

Jyoti Malhotra's Pakistan connection: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने की खबर है. हिसार पुलिस ने 2500 पन्नों की यह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में ज्योति का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. हरियाणा पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने यह चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में कहा गया है कि ज्योति का इस्तेमाल पाकिस्तान टूलकिट के तौर पर कर रहा है.

इसके अलावा ज्योति मल्होत्रा ने भारत में कई चीजों की जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों के साथ साझा की थी. वह लगातार उनके संपर्क में थी. ज्योति पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां के एजेंटों से संपर्क करती थी. बताया जाता है कि पुलिस को ज्योति के मोबाइल फोन से कई संवेदनशील जानकारियां भी मिली हैं. ज्योति मल्होत्रा लगातार पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात दानिश अली के संपर्क में थी. पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच चैट भी मिली है. ज्योति आईएसआई एजेंट शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लन से बात करती थी. पुलिस को ज्योति और हसन नाम के एक एजेंट के बीच चैट भी मिली है.

केस डायरी में ज्योति की सभी विदेश यात्राओं का उल्लेख है 
इसके साथ ही, केस डायरी में ज्योति की सभी विदेश यात्राओं का भी ज़िक्र है. ज्योति मल्होत्रा 'ट्रैवल विद जियो' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती थीं. उन्हें पुलिस ने 16 मई, 2025 को गिरफ़्तार किया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं. इस मामले में हरियाणा पुलिस ने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को समन जारी कर पूछताछ की थी. पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ़ दानिश को जासूसी के आरोप में 13 मई को निर्वासित कर दिया गया था. इस बीच, ज्योति मल्होत्रा के ख़िलाफ़ शासकीय गोपनीयता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ज्योति पाकिस्तान और चीन की यात्रा के चलते शक के घेरे में आ गई थी. 2024 में ज्योति मल्होत्रा दो महीने के अंदर पाकिस्तान और फिर चीन गई थी. यहीं से सुरक्षा एजेंसियों को ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा पर शक हुआ. ज्योति मल्होत्रा 17 अप्रैल 2024 को पाकिस्तान गई थी. 15 मई तक पाकिस्तान में रहने के बाद वह भारत लौट आई थी. इसके 25 दिन बाद 10 जून को वह चीन गई और जुलाई तक चीन में रही. इसके बाद 10 जुलाई को वह काठमांडू पहुंची थी. इससे पहले वह करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गई थी, जहां उसने पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ से मुलाकात की थी और उनका इंटरव्यू लिया था.
 
हिसार निवासी 33 वर्षीय मल्होत्रा 'ट्रैवल विद जियो' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती थीं. उन्हें 16 मई, 2025 को गिरफ्तार किया गया था. भारत ने जासूसी में शामिल होने के आरोप में 13 मई को पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को निर्वासित कर दिया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement