Advertisement

असम में बायोप्सी सैंपल देने गया था युवक, अस्पताल वालों ने काट डाला गुप्तांग! 

असम के सिलचर में एक डॉक्टर ने बायोप्सी प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति की सहमति के बिना उसका गुप्तांग काट दिया. मणिपुर के रहने वाले मरीज ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

Latest News
असम में बायोप्सी सैंपल देने गया था युवक, अस्पताल वालों ने काट डाला गुप्तांग! 
Add DNA as a Preferred Source

असम के सिलचर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर ने बायोप्सी प्रक्रिया के दौरान मरीज की सहमति के बिना उसके गुप्तांगों को कथित तौर पर काट दिया. बताया जा रहा है कि जब मरीज को इस घटना के बारे में पता चला तो उसे डॉक्टर से मिलने भी नहीं दिया गया. मामले के तहत जो जानकारी सामने आई है यदि उसपर यकीन करें तो मणिपुर के जिरीबाम के मरीज अतीकुर रहमान ने अपने गुप्तांगों में संक्रमण के इलाज के लिए सिलचर के एक निजी अस्पताल का रुख किया.

शिकायत के अनुसार, डॉक्टर जिसका नाम डॉ. सिन्हा बताया जा रहा है ने उसे इलाज के लिए भर्ती किया और कई टेस्ट कराने की सलाह दी, बाद में बायोप्सी की सलाह दी.

मरीज ने कहा कि उसे बायोप्सी प्रक्रिया के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया. हालांकि, उसकी सहमति के बिना डॉ. सिन्हा ने कथित तौर पर सर्जरी की और उसके गुप्तांगों को हटा दिया.

रहमान ने कहा कि ऑपरेशन के बाद जब उसकी ड्रेसिंग हटाई गई तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ क्या हो गया. 

मरीज ने आरोप लगाया कि, 'डॉ. सिन्हा ने मुझसे कहा था कि वे बायोप्सी के लिए ऊतक का एक छोटा सा नमूना लेंगे, लेकिन जब मैंने ड्रेसिंग हटाई, तो मुझे यह देखकर झटका लगा कि मेरे निजी अंग काट दिए गए थे.'

घटना के बाद रहमान ने कहा कि उन्होंने डॉ. सिन्हा से मिलने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. अस्पताल से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मरीज ने पुलिस से संपर्क किया और न्याय की मांग करते हुए डॉक्टर के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement