Advertisement

IMD Alert: इन 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD Rain Prediction: मौसम विभाग ने केरल के 9 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

IMD Alert: इन 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD Rain Alert

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दक्षिण भारत के राज्य केरल में लगातार वर्षा के चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को यहां के नौ जिलों में एक दिन के लिए मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए “येलो अलर्ट” जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझीकोड जिलों में “येलो अलर्ट” जारी किया गया है.

 “येलो अलर्ट” का मतलब है छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश होना. IMD के अनुसार, केरल में 20 मई से 22 मई तक एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा अर्थात 24 घंटे में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार से दो दिनों तक केरल और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली चमकने की संभावना है.

पढ़ें- IMD Alert: भीषण गर्मी से लोग परेशान! जानिए कब हो सकती है बारिश, इन जगहों पर dust storm की संभावना

गौरतलब है कि केरल में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे दक्षिणी राज्य के कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. IMD ने पहले अनुमान जताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार, सामान्य तारीख से पांच दिन पहले, 27 मई तक राज्य में दस्तक दे सकता है.

पढ़ें- IMD Rain Alert: इस राज्य में अगले 5 दिनों तक बारिश का अनुमान, एक जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement