Advertisement

IMD Rain Forecast: Heat Wave से तड़पते लोगों के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख तक छा जाएगा उत्तर भारत में Monsoon 2025

IMD Rain Forecast: पूरे उत्तर भारत में पिछले 5 दिन से भीषण हीटवेव चल रही है, जिसमें धूप की तेजी पारे के स्तर से कई डिग्री ज्यादा महसूस हो रही है. ऐसे में हर कोई मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

Latest News
IMD Rain Forecast: Heat Wave से तड़पते लोगों के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख तक छा जाएगा उत्तर भारत में Monsoon 2025
Add DNA as a Preferred Source

IMD Rain Forecast: भीषण हीटवेव के कारण उत्तर भारत के लोग भट्टी की तरह तप रहे हैं. पिछले 5 दिन से दिल्ली से लेकर राजस्थान तक भीषण हीटवेव (Heat Wave) चल रही है. इसके चलते तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है और इसका अहसास उससे भी कई डिग्री ज्यादा तक हो रहा है. राजस्थान में पारा 50 डिग्री सेल्सियस का स्तर छूने के लिए तैयार है. ऐसे में लोगों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) राहत भरी खबर लेकर आया है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि केरल की तरह उत्तर भारत में भी इस बार मानसून तय समय से पहले अपना रंग जमा देगा. IMD के मुताबिक, दक्षिणपश्चिम मानसून (Monsoon) इसी सप्ताह गति पकड़ लेगा और 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के सभी राज्यों में झमाझम मानसूनी बारिश (Monsoon Rain)  होने लगेगी. दिल्ली में 22 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है.

केरल में 16 साल बाद तय समय से पहले पहुंचा था मानसून
बता दें कि केरल में इस बार मानसून ने साल 2009 के 16 साल बाद पहली बार तय तारीख से पहले एंट्री ली थी. केरल में हर साल 31 मई या 1 जून को मानसून की एंट्री होती है, लेकिन इस बार मानसून केरल में 24 मई को ही पहुंच गया था. साल 2009 में केरल में मानसून ने 23 मई में एंट्री ली थी. IMD के मुताबिक, इसके बाद अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र प्रभावी हो गया था, जिससे मानसूनी हवाओं को गति मिली थी. ऐसा होते ही मानसून ने गति पकड़ ली थी और 29 मई तक मुंबई समेत सेंट्रल महाराष्ट्र और पूरे उत्तर पूर्व भारत को कवर कर लिया था.

रास्ते में ही अटकी मानसूनी हवाओं ने दोबारा पकड़ी तेजी
मौसम विभाग में मुताबिक, मानसूनी हवाएं 29 मई के बाद रास्ते में ही अटक गई थी और इसका असर कमजोर पड़ता हुआ दिखने लगा था. 10-11 जून के बाद मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है. इससे मानसूनी हवाओं ने दोबारा तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया है. अब मानसून के 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के बचे हुए हिस्सों तक पहुंचने के आसार लग रहे हैं. उत्तर पश्चिम भारत के भी कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री 18 जून को होने की संभावना है. इसके चलते पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के 19 जून से 25 जून के बीच छा जाने की संभावना दिख रही है. इसका मतलब है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 19 जून से 25 जून के बीच मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी.

दिल्ली में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून
IMD अधिकारियों के हवाले से PTI ने बताया है कि मानसून के दिल्ली-NCR में 27 जून की सामान्य तारीख से कई दिन पहले पहुंचने की संभावना है. फिलहाल जो मौसम का सिस्टम बन रहा है, उस हिसाब से दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री 22-23 जून को हो सकती है. बता दें कि जून की शुरुआत में बारिश की कमी के चलते तापमान में अचानक बेहद तेजी आई थी और पूरे उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में 8-9 जून से भीषण हीट वेव चल रही है. दिल्ली-NCR में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. हालांकि मौसम में नमी के कारण पारे का यह स्तर 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की तीखी गर्मी का अहसास दे रहा है और बाहर निकलते ही धूप झुलसाने लगती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी सप्ताह में प्री-मानसूनी बारिश की शुरुआत के बाद गर्मी में गिरावट आ सकती है.

सामान्य से ज्यादा होगी बारिश, फिर भी बिहार-झारखंड रहेंगे सूखे
जून से सितंबर तक के मानसून सीजन में होने वाली 87 सेंटीमीटर औसत बारिश के मुकाबले इस बार 106 फीसदी ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान मई महीने में मौसम विभाग ने जताया था. मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के अधिकतर हिस्सों में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. हालांकि लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों, पूर्वोत्तर तथा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के भी कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement