भारत
आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. आईसीएसई बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है. बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
डीएनए हिंदी: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आउट होने के साथ काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन आईसीएसई कक्षा दसवीं और 12वीं के रिजल्ट की तैयारी में जुट गई है. जल्द ही 10 और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं. नोटिस जारी होने के बाद इसे cise.org पर जारी कर दिया जाएगा.
सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड एग्जाम (ICSE Board Exam Result) के बाद रिजल्ट लगभग एक ही समय पर घोषित किए जाते हैं. इनमें थोड़ा बहुत अंतर है. शुक्रवार को सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. अब जल्द ही आईसीएसई बोर्ड भी 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट आउट कर सकता है.हालांकि रिजल्ट को लेकर कोई समय या तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसके जल्द ही आने की उम्मीद है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
आईसीएसई के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइड cisce.org पर चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही cisceresult.in पर भी चेक कर सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर..