Advertisement

टीवी डिबेट में पत्रकार को दिल दे बैठीं IAS Shailbala, अब करने जा रही हैं शादी

शैलबाला और राकेश की पहली मुलाकात 2 साल पहले हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और यह प्यार में बदल गई.

टीवी डिबेट में पत्रकार को दिल दे बैठीं IAS Shailbala, अब करने जा रही हैं शादी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादियों के इस सीजन में एक और गुड न्यूज है. यह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं बल्कि IAS दफ्तर से आ रही है. खबर है कि IAS अफसर शैलबाला पत्रकार राकेश पाठक से शादी करने जा रही हैं. 56 साल की शैलबाला 2009 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. IAS Shailbala Martin मध्य प्रदेश सरकार में अलग-अलग पदों पर अहम जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. फिलहाल वह राज्य मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल में एडिशनल सेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन विभाग) का पद संभाल रही हैं. शैलबाला नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. 

कैसे शुरू हुई शैलबाला और राकेश पाठक की लव स्टोरी

शैलबाला और राकेश की पहली मुलाकात 2 साल पहले हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और यह प्यार में बदल गई. अब दोनों जल्द शादी करने वाले हैं. राकेश पाठक की यह दूसरी शादी है जबकि शैलबाला पहली बार दुल्हन बनेंगी.

राकेश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'अब सुख दुःख की साथी हैं शैलबाला मार्टिन. आज हम आपसे अपने सुख दुःख की साथी मिस शैलबाला मार्टिन Shailbala Martin का परिचय करवा रहे हैं.' इसके बाद आईएस शैलबाला के करियर से जुड़ी जानकारी शेयर की. बता दें कि राकेश की पहली पत्नी का निधन कैंसर की वजह से हुई थी.

ये भी पढ़ें:

1- दिल्ली मेट्रो में सफर कहीं कर न दे बीमार, COVID नहीं इससे रहना होगा सावधान

2- लेफ्टिनेंट जनरल Manoj Pandey हो सकते हैं नए आर्मी चीफ, CDS की रेस में सबसे आगे नरवणे!

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement