Advertisement

मैंने नहीं किया...Air India Crash से ठीक पहले दोनों पायलट के बीच क्या बात हुई थी, ब्लैक बॉक्स से पता चला

12 जून को अहमदाबाद में हुए Air India Plane Crash की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. एयर क्राफ्ट एक्सीडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 15 पन्नों की रिपोर्ट पब्लिश की है.

मैंने नहीं किया...Air India Crash से ठीक पहले दोनों पायलट के बीच क्या बात हुई थी, ब्लैक बॉक्स से पता चला

Air India Plane Crash

Add DNA as a Preferred Source

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट में सामने आया है कि प्लेन के फ्यूल स्विच में गड़बड़ी आने की वजह से हादसा हुआ. ब्लैक बॉक्स में दोनों पायलट्स की आखिरी बातचीत भी रिकॉर्ड हुई है. MAYDAY का मैसेज देने से पहले दोनों पायलटों के बीच फ्यूल स्विच को लेकर ही बात हुई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक ऑफ के कुछ सेकंड्स के अंदर ही प्लेन का स्विच बटन RUN से CUTOFF में शिफ्ट हो गया था. इस वजह से प्लेन के दोनों इंजन में फ्यूल सप्लाई रुक गई और दोनों इंजन बंद हो गए. फ्यूल सप्लाई बंद होने के बाद ऑटोमैटिक RAT सिस्टम एक्टिवेट हुआ था, लेकिन उसकी मदद से भी प्लेन के दोनों इंजन रिवाइव नहीं किए जा सके और हादसा हो गया. 

पायलटों की आखिरी बातचीत

एयर क्राफ्ट एक्सिडेंट इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, टेक ऑफ के तुरंत बाद स्विच के शिफ्ट होने की वजह से फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी. इस दौरान एक पायलट ने दूसरे पूछा था- तुमने फ्यूल कट ऑफ क्यों किया? जवाब में दूसरे पायलट ने जवाब दिया था- मैंने नहीं किया.

प्लेन की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के हाथ में थी. वह लाइन ट्रेनिंग कैप्टन थे और उनके पास 8200 घंटों का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था. वहीं, क्लाइव कुंदर उनके को-पायलट थे. क्लाइव को 1100 घंटों की फ्लाइंग का अनुभव था. रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों पायलट मेडिकली फिट थे, उड़ान से पहले दोनों ने पर्याप्त आराम लिया था और दोनों ड्रीमलाइनर उड़ाने के लिए क्वालिफाइड थे. 

कैसे हुआ था Air India Plane Crash?

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्यूल स्विच के बंद होने के बाद पायलटों ने दोनों इंजन को रिवाइव करने की कोशिश की. इंजन 1 पार्शियली चालू हुआ लेकिन दूसरा इंजन रिवाइव नहीं हो पाया. कुछ सेकेंड्स के अंदर ही पायलटों ने MAYDAY का संदेश भेजा और फिर एयरपोर्ट की सीमा से ठीक बाहर मौजूद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के की छत पर प्लेन क्रैश हो गया. क्रैश होते ही प्लेन में आग लग गई. इस हादसे में प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई. वहीं, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में और उसके आसपास मौजूद 34 और लोगों की मौत हो गई. कुल 275 लोगों की मौत इस विमान हादसे में हुई थी.
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement