भारत
Shocking News: पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति अपने चारों बच्चों को पार्क में घुमाकर लाने की बात कहकर घर से निकला था. ट्रेन के नीचे कुचलने से पांचों की मौके पर ही मौत हो गई.
Shocking News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक दहलाने वाली घटना हुई है. पत्नी से झगड़ा होने पर 45 साल के पति ने अपने 4 बेटों के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. पांचों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन को आता देखकर चारों बच्चे जोर-जोर से चीखते हुए रो रहे थे, लेकिन पिता उन्हें जबरन पकड़कर वहीं बैठा रहा. जब तक आसपास के लोग उन्हें बचाते, तब तक ट्रेन सभी को कुचलती हुई चली गई.
बिहार का रहने वाला है मृतक परिवार
फरीदाबाद पुलिस के हवाले से PTI ने बताया कि मृतक मनोज महतो (45 वर्ष) बिहार का निवासी था. उसका अपनी पत्नी प्रिया से मनमुटाव चल रहा था. मंगलवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद मनोज घर से अपना चारों बच्चों को पार्क में घुमाकर लाने की बात कहकर उन्हें साथ लेकर निकल गया.
बच्चे पी रहे थे कोल्ड ड्रिंक, नहीं पता था मौत से पहले की दावत है
मनोज ने चारों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खरीदकर दी. बच्चे खुश होकर इस 'दावत' को एंजॉय कर रहे थे. मनोज उन्हें लेकर रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया.. ट्रेन को पास आते देखकर बच्चों ने हटने की कोशिश की, लेकिन मनोज ने उन्हें जबरन बांहों से पकड़ लिया और वहीं
दो बच्चे कंधे पर बैठा रखे थे और दो के हाथ पकड़ रखे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनोज रेलवे ट्रैक के करीब दो बच्चों को कंधे पर बैठाकर और दो का हाथ पकड़कर टहल रहा था. दोपहर करीब 12.55 बचे बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन (Ballabgarh Railway Station) पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस ट्रेन (Golden Temple Express Train) उन्हें कुचलती हुई चली गई. लोको पायलट ने उन्हें ट्रैक से दूर हटाने के लिए कई बार हॉर्न भी बजाया, लेकिन ट्रेन के करीब आते ही मनोज ने चारों बच्चों को पकड़कर इंजन के आगे छलांग लगा दी. बच्चों की पहचान पवन (10 वर्ष), कारू (9 वर्ष), मुरली (5 वर्ष) और छोटू (3 वर्ष) के तौर पर हुई है.
जेब में रखा था पत्नी का फोन नंबर लिखा पर्चा
घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने ट्रैक से पांचों के शव के कटे हुए टुकड़े बटोरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. मनोज महतो की जेब में पुलिस को एक पर्चा मिला, जिस पर उसकी पत्नी का फोन नंबर लिखा हुआ था. GRP थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर राजपाल के मुताबिक, मनोज को अपनी पत्नी पर बेवफाई करने का शक था. इसी कारण उसने ऐसा दर्दनाक कदम उठाया होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.