Advertisement

UAE से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी नहीं होगा Home Quarantine

BMC ने जारी किए नए दिशानिर्देश

Latest News
UAE से मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी नहीं होगा Home Quarantine

flights

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई में यूएई से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अब अनिवार्य रूप से 7-दिवसीय होम क्वारंटाइन और आरटी-पीसीआर से छूट दे दी गई है. बीएमसी ने इसके बारे में रविवार को नए दिशा निर्देश जारी किए. इसके मुताबिक, 29 दिसंबर को जारी निर्देशों में संशोधन किया गया है. अब दुबई सहित यूएई से आने वाले यात्रियों को विशेष एसओपी का पालन नहीं करना होगा. ऐसे यात्रियों को होम क्वारंटाइन और आरटी-पीसीआर से छूट होगी. 

हालांकि दुबई के जरिए कम जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों पर यह नियम लागू रहेगा. पिछले हफ्ते भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए रिस्क कंट्रीज की अपनी सूची को अपडेट किया है. 

सूची में आठ नए देशों को जोड़ा गया है. ये 8 देश कजाकिस्तान, इथियोपिया, घाना, कांगो, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनीशिया और जाम्बिया हैं. इस अपडेट के साथ अब 20 देशों के यात्रियों को भारत में प्रवेश करने के लिए नए COVID-19 नियमों का पालन करना होगा. 

भारत की रिस्क कंट्रीज लिस्ट सूची में अब दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, चीन, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम, बोत्सवाना, घाना, मॉरीशस, जिम्बाब्वे, तंजानिया, हांगकांग, इजराइल, कांगो, इथियोपिया, घाना, कजाकिस्तान, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनीशिया और जाम्बिया शामिल हो गए हैं. 

इन 20 देशों से भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अतिरिक्त नियमों का पालन करना होगा. इसमें आगमन पर पीसीआर परीक्षण, सात दिन का होम क्वारंटाइन, आठवें दिन क्वारंटाइन के बाद परीक्षण करवाना और एयर सेवा पोर्टल पर एक नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करना शामिल है.

यात्रियों को किसी भी भारतीय हवाई अड्डे पर आगमन पर नेगेटिव COVID-19 रिपोर्ट दिखानी होगी. यह 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए. भारत के छह प्रमुख हवाई अड्डों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता पर पहुंचने से पहले यात्रियों को पीसीआर टेस्ट की बुकिंग भी करनी होगी.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement