Advertisement

Amit Shah ने कहा- रेप और यौन उत्पीड़न मामलों की जल्द हो जांच, आरोपी को मिले कड़ी सजा

Amit Shah ने कहा कि प्रत्येक राज्य के पुलिस मुख्यालय में ऐसे सभी मामलों की जांच की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी को दी जाए.

Amit Shah ने कहा- रेप और यौन उत्पीड़न मामलों की जल्द हो जांच, आरोपी को मिले कड़ी सजा

गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों की जल्द जांच हो और अपराधियों को समयबद्ध तरीके से कड़ी सजा दी जाए. उन्होंने दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में यह बात कही.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'गृह मंत्री ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों की शीघ्र जांच और इन मामलों में समयबद्ध तरीके से कड़ी सजा की आवश्यकता पर बल दिया.' अमित शाह ने कहा कि प्रत्येक राज्य के पुलिस मुख्यालय में ऐसे सभी मामलों की जांच की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी संभव हो तो महिला अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए.

ये भी पढ़ें- Ruckus In Saharanpur: सहारनपुर में अब तक 54 लोग गिरफ्तार, SSP बोले- लगाया जाएगा NSA

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि के अनुसार डाक विभाग अतिरिक्त 20,715 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ‘लाइव टच प्वाइंट’ शुरू करेगा  नियमित डाक सेवाओं के अलावा बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगा.शाह ने कहा कि सहकारी बैंकों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सहित अन्य बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पश्चिमी क्षेत्र के बैंकिंग सुविधारहित हर गांव को अगले वर्ष के भीतर पांच किलोमीटर के अंदर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाए.

गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सलाह दी कि राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अलावा सभी राज्यों की योजनाओं को शामिल करना चाहिए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र के सभी गांवों को एक वर्ष के भीतर मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- घर की बालकनी में रोमांस कर रहा था कपल, पड़ोसी ने देखा तो बना लिया Video

कॉमन सर्विस सेंटर से सभी बैंकों को जोड़ा जाए
अमित शाह ने सलाह दी कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से नकद जमा सुविधा को समयबद्ध तरीके से बढ़ाया जाए और सभी बैंकों को मंच से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि इसकी हर तिमाही समीक्षा होनी चाहिए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

(भाषा इनपुट के साथ)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement