Advertisement

Hindu Mahapanchayat बुलाने वाले की पत्नी ने लगाए आरोप- पति, ससुर, देवर और उसके दोस्तों ने दो साल तक किया रेप

Hindu Mahapanchayat Delhi: सेव इंडिया फाउंडेशन नाम का संगठन चलाने वाले एक शख्स की पत्नी ने उसके पूरे परिवार पर गैंगरेप का आरोप लगाया है.

Hindu Mahapanchayat बुलाने वाले की पत्नी ने लगाए आरोप- पति, ससुर, देवर और उसके दोस्तों ने दो साल तक किया रेप

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में हिंदू महापंचायत सिंह का आयोजन करने वाले प्रीत सिंह की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रीत सिंह के घर से भागने के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रीत सिंह, उसके पिता, भाई और कुछ दोस्तों ने दो सालों तक उसका रेप किया.

प्रीत सिंह की पत्नी ने बताया, 'जैसे ही मुझे मौका मिला, मैं अपने बेटे को लेकर भाग निकली. मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती.' अपने मायके पहुंचने के तुरंत बाद वह बेगमपुर थाने में गई और अपने सास, ससुर, देवर, और उसके कई दोस्तों के खिलाफ, रेप, अप्राकृतिक सेक्स और नुकसान पहुंचाने के आरोपों में केस दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें- शर्मनाक! मदरसे से भाग न जाएं लड़के, पैरों में बेड़ियां डाल लगाया ताला, वीडियो वायरल

फरार हैं दो आरोपी
प्रीत सिंह, सेव इंडिया फाउंडेशन नाम के संगठन का संस्थापक है. इसी संगठन ने हिंदू महापंचायत का आयोजन किया था. पिछले साल जंतर-मंतर पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान हेट स्पीच के आरोपों में जेल गया प्रीत सिंह जमानत पर बाहर है. पीड़िता की शिकायत के बाद जब पुलिस ने खोज शुरू की तो पता चला कि प्रीत सिंह और उसके पिता सुदंर पाल फरार हैं.

 

यह भी पढ़ें- 'IAS हों तो ऐसे' कीचड़ में घुसकर पहुंचा रही मदद, Assam Flood के बीच महिला अधिकारी की तस्वीरें वायरल   

पुलिस अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने कहा, 'हम अभी तक कोई पूछताछ नहीं कर पाए क्योंकि आरोपी मिले ही नहीं.' उन्होंने यह भी बताया कि प्रीत सिंह के भाई योगेंद्र और उसकी मां हेमलता को 25 मई को ही अंतरिम जमानत मिल गई. पीड़िता का बयान लेने के बाद उसका मेडिकल चेकअप भी कराया गया है. 

पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि आरोपी प्रीत सिंह का पता लगाया जा सके. अभी उसका फोन बंद है. सेव इंडिया फाउंडेशन के अरविंद कुमार त्यागी ने प्रीत सिंह के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement