Advertisement

Himachal Pradesh के मंडी में बादल फटने से 4 लोगों की मौत और 16 लापता, Uttarakhand में बारिश का Red Alert

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लगातार तबाही मची हुई है. राज्य में कई जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अब तक करीब 40 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. लगातार मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को नदियों से दूर रहने के लिए कहा गया है.

Latest News
Himachal Pradesh के मंडी में बादल फटने से 4 लोगों की मौत और 16 लापता, Uttarakhand में बारिश का Red Alert

Mandi जिले के धर्मपुर में बादल फटने के कारण आए जल सैलाब से ध्वस्त हुआ घर.

Add DNA as a Preferred Source

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण तबाही की घटनाएं लगातार जारी है. सोमवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश के रात में भी जारी रहने के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक बार फिर कई जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिनसे तबाही मची है. मंडी जिले में तीन जगह, जबकि रामपुर में एक जगह बादल फटने की घटना हुई है. मंडी में 4 लोगों की मौत और 16 लोगों को लापता होने का दावा किया जा रहा है, जबकि 99 लोगों को रेस्क्यू करने की जानकारी जिला प्रशासन ने दी है. रामपुर में किसी के मरने या लापता होने की खबर नहीं है, लेकिन पानी से संपत्ति को बेहद नुकसान पहुंचा है. बारिश के रेड अलर्ट के चलते कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रखे गए हैं. उत्तराखंड में भी कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.

मंडी में तीन जगह फटे हैं बादल
मंडी जिले में करसोग, गोहर, धर्मपुर में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं. बादल फटने के कारण आए मलबे और पानी के सैलाब की चपेट में आकर 10 घर और 12 गोशालाएं नष्ट हो गई हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है. सैलाब की चपेट में आकर 16 लोग लापता हो गए हैं. करसोग में 4 और गोहर में 9 लोग लापता हुए हैं. कई जगह मवेशियों की भी मौत हुई है. करसोग में पानी के तेज बहाव में फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाते हुए देखे गए हैं. धर्मपुर के बगस्याड़ इलाके में बादल फटने से घरों के साथ ही गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं.

पॉवर प्रोजेक्ट भी हो गया तबाह
मंडी जिले में 16 मेगावाट का पॉवर प्रोजेक्ट भी जल सैलाब की चपेट में आकर तबाह हो गया है. यह पॉवर प्रोजेक्ट बाखली खड्ड पर साल 2008 में बनाया गया था. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हिमाचल के कई जिलों में बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी होने के कारण स्कूल और सरकारी ऑफिसों को बंद रखा गया है. चार जिलों कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में भी मानसून ने लगातार तबाही मचा रखी है. चार धाम यात्रा को भी बारिश के कारण बीच में कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है. जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी देहरादून, टिहरी समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement