Advertisement

Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल के नालागढ़ में बड़ा हादसा, HRTC की बस पलटी, 42 लोग घायल, पढ़ें पूरी बात

Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल रोडवेज की बस सरकाघाट से चंडीगढ़ जा रही थी. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने यात्रियों को रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Latest News
Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल के नालागढ़ में बड़ा हादसा, HRTC की बस पलटी, 42 लोग घायल, पढ़ें पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को एक बस हादसा हुआ है. हिमाचल रोडवेज (Himachal Roadways) की सरकाघाट डिपो की बस नालागढ़ में अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार 42 यात्री घायल हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

चंडीगढ़ जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, सरकाघाट डिपो की बस सरकाघाट से चंडीगढ़ जा रही थी. मंगलवार को जब बस नालागढ़ में गोल जमाला के समीप एक तीखे मोड़ पर पहुंची तो तेज गति से चल रही बस से ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई. बस के पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को उसकी सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया. बस हादसे में घायल हुए 42 लोगों को रेस्क्यू करने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 17 लोगों को ज्यादा चोट होने के कारण भर्ती कराया गया है. चार लोगों की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है.

मानसून के कारण सड़क गीली होने से हुआ हादसा?
कुछ लोगों का दावा है कि मानसून के कारण सड़क गीली होने और बराबर की मिट्टी के फिसलन वाली होने के कारण हादसा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि ज्यादा गति के कारण हादसा हुआ है या बारिश के कारण टायर फिसलना घटना के लिए जिम्मेदार रहा है.

हिमाचल प्रदेश में तबाही मचा रहा है मानसून
मानसून की बारिश ने हिमाचल प्रदेश में तबाही मचाई हुई है. अब तक कई जगह बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं. नालागढ़ मंडी जिले में आता है, जहां सोमवार रात से चार जगह बादल फटने की अलग-अलग चार घटनाएं हुई हैं. इनमें 16 लोग लापता हो गए हैं, जबकि 99 लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा है. बादल फटने के कारण बड़े पैमाने पर तबाही मची है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement