Advertisement

Heatwave Alert: अगले 2 दिन पड़ सकते हैं जान पर भारी, एक बार जरूर पढ़ लें गर्मी को लेकर ताजा चेतावनी

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा है कि 20 से 22 अप्रैल तक हीट वेव का प्रभाव जारी रहेगा. इस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक घर से बाहर कम से कम निकलना चाहिए.

Heatwave Alert: अगले 2 दिन पड़ सकते हैं जान पर भारी, एक बार जरूर पढ़ लें गर्मी को लेकर ताजा चेतावनी

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Weather Alert- अगले दो दिन मौसम में तपिश कुछ ज्यादा ही महसूस हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने 22 अप्रैल तक कई राज्यों में जबरदस्त हीट वेव (लू) का प्रभाव रहने की चेतावनी जारी की है. IMD ने हालांकि हीट वेव का सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी बंगाल के गंगा तट, बिहार, झारखंड और ओडिशा में रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन उत्तर भारत में भी अगले 5 दिन अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने के आसार जताए हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि पंजाब और राजस्थान में पाकिस्तान से आने वाली धूल भरी आंधियों के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. इन आंधियों का असर दिल्ली तक दिखाई देगा. 

22 अप्रैल के बाद गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी भारत में 22 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है, जिससे हीटवेव में थोड़ी राहत मिलेगी. मध्य भारत में तापमान में ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन विदर्भ और छत्तीसगढ़ के इलाकों में 2-3 डिग्री की राहत मिल सकती है. 

अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में चलेंगी तूफानी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जहां पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो दिन हल्की बारिश होने के आसार हैं, वहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तूफानी हवाएं या आंधी चल सकती है. उत्तराखंड में 21 अप्रैल को ओले बरसने की संभावना जताई गई है. 

45 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच रहा तापमान

पिछले दो दिन से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो रहा है, जिसके चलते हीट वेव इफेक्ट देखने को मिल रहा है. इसका असर अगले दो दिन और जारी रहने की संभावना है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement