Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान , 12 जनवरी से शुरू होगी NEET PG काउंसलिंग

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.

Latest News
 स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान , 12 जनवरी से शुरू होगी NEET PG काउंसलिंग

neet pg counselling

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेडिकल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. रविवार को नीट पीजी की काउंसलिंग डेट का ऐलान किया गया. नीट पीजी की काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, रेसीडेंट डॉक्टर्स को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद MCC द्वारा NEET-PG काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है. इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मजबूती मिलेगी. सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं.

नीट पीजी की काउंसलिंग को लेकर हाल ही डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. पिछले हफ्ते कोर्ट से नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 को हरी झंडी दे दी गई. सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद नीट-पीजी काउंसलिंग का ऐलान कर दिया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण को भी स्वीकृति दे दी है. इसके साथ ही ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण भी इस साल लागू रहेगा. नीट पीजी काउंसलिंग पहले 25 अक्टूबर से शुरू होनी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को लेकर इस पर रोक लगा दी थी.


सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला मार्च के तीसरे सप्ताह में आएगा. इससे पहले कोर्ट ने राष्ट्रहित में काउंसलिंग शुरू करने की बात कही है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि साल 2021-22 के लिए नोटिफाइड नॉर्म्स के मुताबिक नीट-पीजी की काउंसलिंग शुरू की जाए. ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को सुप्रीम कोर्ट ने इस साल के लिए बरकरार रखा है.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि मार्च में EWS वर्ग के लिए 8 लाख रुपये की आय पर फैसला लिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस के लिए आठ लाख रुपये की आय संबंधी मानदंड को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 5 मार्च की तारीख तय की है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement