Advertisement

HBSE 12th Result 2023 Declared: हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 81.65% स्टूडेंट पास, जानिए कहां और कैसे देखें रिजल्ट

Haryana Board 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा-12 के एग्जाम का रिजल्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. छात्र bseh.org.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और यहां से ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.

HBSE 12th Result 2023 Declared: हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 81.65% स्टूडेंट पास, जानिए कहां और कैसे देखें रिजल्ट

Haryana Board Exam Result

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Haryana Board Result Update- हरियाणा बोर्ड का कक्षा-12 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) की कक्षा-12 के बोर्ड एग्जाम में कुल 81.65% स्टूडेंट पास हुए हैं. हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने रिजल्ट जारी किया है. भिवानी की नैंसी ने प्रदेश में पहला और करनाल की जसमीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया है. नैंसी के 500 में से 498 और जसमीत के 497 अंक रहे हैं. हरियाणा बोर्ड की कक्षा-12 की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं. पिछली बार के मुकाबले इस बार कमजोर रिजल्ट आया है. पिछली बार औसत रिजल्ट करीब 88% रहा था, जिसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कॉमर्स के छात्रों ने 92.52% पासिंग रिजल्ट के साथ किया था.

2.63 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

हरियाणा बोर्ड की कक्षा-12 परीक्षा में इस बार कुल 263,409 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. कक्षा-12 का एग्जाम 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 के बीच आयोजित किया गया था. 

ऐसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट

  • स्‍टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in को ब्राउजर में ओपन करें.
  • स्‍टेप 2: इसके बाद होमपेज पर कक्षा-12 के रिजल्‍ट के लिए दिख रहे आइकन पर क्लिक करें.
  • स्‍टेप 3: सामने खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सही तरीके से दर्ज करें.
  • स्‍टेप 4: इसके बाद सबमिट का बटन दबाने पर स्क्रीन पर मार्कशीट खुल जाएगी, जिससे आपका रिजल्ट पता लगेगा.
  • स्‍टेप 5: स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के बाद मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी को कंप्यूटर पर सेव कर लें. 
  • स्टेप 6: स्टूडेंट मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी का प्रिंट आउट निकालकर आगे के लिए फाइल में रख लें.

इस Direct Link पर भी चेक कर सकते हैं Haryana Board 12th Result 2023

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement