Advertisement

Hathras Stampede में बड़ा एक्शन, SIT रिपोर्ट मिलते ही SDM-CO समेत जिले के 6 अफसर सस्पेंड

Hathras Stampede Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बनाई गई एसआईटी ने अपनी 300 पेज की जांच रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट में हादसे के लिए आयोजकों के साथ ही अफसरों की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया गया है.

Latest News
Hathras Stampede में बड़ा एक्शन, SIT रिपोर्ट मिलते ही SDM-CO समेत जिले के 6 अफसर सस्पेंड

Hathras stampede में घायल लोगों का इलाज चल रहा है.

Add DNA as a Preferred Source

Hathras Stampede Updates: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के दौरान 123 लोगों की मौत के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है. 2 जुलाई को कथित सत्संग के बाद हुए इस हादसे की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को दे दी है. करीब 300 पेज की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस घटना में लापरवाही के जिम्मेदार 6 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें हाथरस के SDM, पुलिस सीओ और तहसीलदार भी शामिल हैं. अभी कई अन्य लोगों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है.


यह भी पढ़ें- Hathras Satmpede: SIT ने दी 300 पेज की रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट सुनेगा स्वतंत्र जांच की अर्जी, 5 पॉइंट्स में पढ़ें पूरी बात


इन अधिकारियों पर गिरी है गाज

हाथरस हादसे में SIT की तरफ से दाखिल जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने जिन 6 लोगों को सस्पेंड किया है, उनमें एसडीएम सिकंदराराऊ रविंद्र कुमार, पुलिस सीओ सिकंदराराऊ आनंद कुमार, तहसीलदार सिकंदराराऊ सुशील कुमार के साथ ही थाना सिकंदराराऊ के इंस्पेक्टर आशीष कुमार और कचौरा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह शामिल हैं.


यह भी पढ़ें- Hathras Stampede के बाद पहली बार सामने आया नारायण साकार हरि, कह दी इतनी बड़ी बात  


SIT ने ठहराया सभी को इस बात का जिम्मेदार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद विशेष जांच टीम (SIT) गठित की थी, जिसमें एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी. को शामिल किया गया था. SIT ने करीब 150 लोगों के बयान दर्ज करने के बाद और सबूतों की जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट हादसे के 6 दिन बाद दाखिल की है. इस रिपोर्ट में आयोजकों को हादसे का मुख्य जिम्मेदार बताया गया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की तरफ से भी निरीक्षण में कोताही बरतने का आरोपी माना गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हाथरस हादसा आयोजकों की लापरवाही से हुआ है. भीड़ को आमंत्रण देकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं. स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भी आयोजन को गंभीरता नहीं लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी नहीं दी. इस कारण हादसा हुआ है. 


यह भी पढ़ें- हाथरस कांड में हैरान करने वाले खुलासे, 60 हजार लोगों के टेंट में आए थे 2.5 लाख लोग 


हादसे के पीछे साजिश की भी संभावना, गहन जांच जरूरी

SIT ने अपनी रिपोर्ट में हाथरस हादसे के पीछे साजिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया है. जांच टीम ने इसके लिए गहन जांच कराने की सिफारिश राज्य सरकार से की है. SIT रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आयोजकों ने अपने साथ जिन लोगों को बिना पुलिस वेरीफिकेशन के जोड़ा था, उन लोगों के कारण ही अव्यवस्था फैली थी और यह हादसा हुआ है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement