Advertisement

हरियाणा: होटल में सेक्स वर्क के लिए लड़कियों को किया मजबूर, पुलिस को लगी खबर तो पकड़े गए धंधेबाज

हरियाणा के एक होटल में लड़कियों के साथ जबरन सेक्स वर्क कराया जा रहा था. पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

हरियाणा: होटल में सेक्स वर्क के लिए लड़कियों को किया मजबूर, पुलिस को लगी खबर तो पकड़े गए धंधेबाज

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के रेवाड़ी स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. लड़कियों को जबरन इस कारोबार में सेक्स वर्क के लिए मजबूर किया जा रहा था. पुलिस को जब इस घिनौने वारदात की भनक लगी तो एक टीम बनाकर अधिकारियों ने रेड डाली. रेड में 5 लड़कियां मिलें, जिनका रेस्क्यू कर लिया गया है. पुलिस ने होटल के मैनेजर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जिन लड़कियों का रेस्क्यू कराया गया है, उन्हें वन स्टाप सेंटर भेजा गया है. रेवाड़ी पुलिस के मुताबिक यह होटल नाईवाली चौक के पास है. पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि इसी होटल में जबरन सेक्स वर्क हो रहा है. पुलिस ने पर्दाफाश करने के लिए तत्काल रेड डाल दी. 

ये भी पढ़ें- जयपुर में चलती बुलेट पर लिपलॉक, होली के दिन कपल पर छाई मस्ती, पीछे पड़ी पुलिस

होटल में थीं 5 लड़कियां, सेक्स वर्क के लिए किया मजबूर

छापेमारी के दौरान वहां 5 लड़िकयां मौजूद थीं. एक लड़की अपने दोस्त के साथ दिल्ली से घूमने आई थी. हिसार में एक शख्स ने दोनों को दिल्ली छोड़ने का वादा किया और जेपी पैलेस होटल पहुंचा दिया. रात होने की वजह से दोनों वही रुक गए.

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक में डांसर के ऊपर कांग्रेस नेता ने जमकर उड़ाए नोट, Video वायरल होने पर बवाल

होटल मैनेजर ने लड़कियों को सेक्स वर्क के लिए दूसरे होटल में जाने के लिए कह दिया. उन्होंने इनकार किया तो जान से मारने की धमकी दे दी. होटल मैनेजर ने बताया कि दोनों को बेच दिया गया है. लड़की ने जब दिल्ली रहने वाली अपनी दोस्त को इसके बारे में जानकारी दी तो मदद की राह तैयार हुई.

पकड़े गए गुनहगार

एक लड़की ने पुलिस से पूरे घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. लड़कियों को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है. पुलिस पूरे केस की छानबीन में जुटी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement