भारत
Haryana Cm Viral Video: मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में शनिवार और रविवार को भी हंगामा हुआ था, जिसके वीडियो वायरल हुए थे. इसके बावजूद अधिकारी तीसरे दिन भी विवाद खड़ा होने से नहीं रोक पाए.
डीएनए हिंदी: Haryana Viral Video- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जनसंवाद कार्यक्रम पूरी तरह विवादों की भेंट चढ़ गया है. सिरसा में चल रहा जनसंवाद लगातार तीसरे दिन हंगामेदार रहा, जब एक महिला सरपंच ने मंच पर अपनी गुहार को सही तवज्जो नहीं मिलने का आरोप लगाकर सिर का दुपट्टा उतारकर मुख्यमंत्री के पैरों में फेंक दिया. इससे हड़कंप मच गया. पुलिस अफसर तत्काल सरपंच को महिला पुलिस की मदद से मंच से घसीटते हुए ले गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग हरियाणा सरकार की आलोचना कर रहे हैं. साथ ही विपक्षी दल भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.
स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नहीं होने की लगा रही थी गुहार
बणी गांव की महिला सरपंच नैना झोरड़ मुख्यमंत्री के पास मंच पर पहुंची. उन्हें अपनी समस्या कहने के लिए माइक दिया गया. सरपंच ने अपने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नहीं होने और गांव के 25 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज नहीं होने की बात कही. उन्होंने सीएम खट्टर को भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे की याद दिलाते हुए कहा, हमारे साथ अन्याय हुआ है. इस पर माहौल हंगामेदार हो गया. मुख्यमंत्री लिखित में समस्या मांगी तो महिल सरपंच अड़ गईं. अपने पति पर जानलेवा हमले की बात करते हुए उन्होंने अपने सिर से दुपट्टा उतारकर सीएम के पैरों में फेंकते हुए कहा कि एक हिंदुस्तानी औरत की इज्जत होती है सिर का दुपट्टा. ये रहा हिंदुस्तानी औरत का दुपट्टा.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के जनसंवाद कार्यक्रमों में प्रतिदिन बवाल हो रहा है।
आज तो नौबत यह आ गयी कि एक महिला को अपनी इज्जत/अपना दुपट्टा मुख्यमंत्री के कदमों में रखना पड़ गया
बेहद शर्मनाक ! pic.twitter.com/pGUspOirzF— Pawan Boxer (@PawanBoxer_) May 15, 2023
सीएम बोले- हमने आपको इस बात के लिए इज्जत देकर नहीं बैठाया
दुपट्टा फेंकने पर वहां हड़कंप मच गया. महिला पुलिस सरपंच को तकरीबन घसीटते हुए मंच से नीचे ले गई. उधर, नाराज सीएम ने कहा, हमने आपको इज्जत देकर ऊपर (मंच पर) इस बात के लिए नहीं बैठाया था. अपना सम्मान सबके अपने हाथ में है. इसके बाद सीएम ने कार्यक्रम को खत्म कर दिया.
आप वर्कर को पीटकर निकालने के लिए कहा था
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने एक व्यक्ति के हंगामा करने पर उसे आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बता दिया था. सीएम ने उसे पीटकर बाहर फेंकने के लिए कहा था. उनके यह कहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो गया था. डबवाली गांव में भी जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम से नहीं मिलने देने पर हंगामा कर रहे किसानों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था.
"ये AAP का कार्यकर्ता है, इसकी पिटाई करो"
— RBSingh (@singhravindrab) May 14, 2023
ये Haryana CM Manohar Lal Khattar जी हैं
इन्हें सत्ता से बाहर करो
इन्हें Arvind Kejriwal जी से इतना डर लगता है कि सवाल पूछने वाले हरियाणा के नागरिक में इनको AAP का कार्यकर्ता दिखता है। pic.twitter.com/YdfSjSnHv6
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.