Advertisement

Hanuman Chalisa Row: नवनीत राणा ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा, देखें वीडियो

मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद राणा दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Hanuman Chalisa Row: नवनीत राणा ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा, देखें वीडियो

अमरावती की सांसद नवनीत राणा. (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमरावती की सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा (Ravi Rana) ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) में हनुमान चालीसा पढ़ी है. शनिवार सुबह राणा दंपति अपने आवास से पैदल चलकर हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की.

नवनीत राणा का आवास, कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से करीब 2 किलोमीटर दूर है. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर सियासत शुरू की थी. मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश में उनके खिलाफ पहले ही राजद्रोह का केस लग चुका है.

मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर उन्हें कई दिन जेल में रहना पड़ा था. अब राणा दंपति  और उनके समर्थक महाराष्ट्र की सत्ता से उद्धव ठाकरे को बेदखल करने के लिए देशव्यापी हनुमान चालीसा अभियान चला रहे हैं. 

कौन हैं Navneet Rana, फिल्में छोड़ शिवसेना से ली टक्कर, बाबा रामदेव से भी कनेक्शन

देखें वीडियो:


हनुमान चालीसा पढ़तीं नवनीत राणा.

 

जेल से छूटने के बाद राणा दंपति ने दिल्ली का रुख कर लिया है. दिल्ली से ही वह एक के बाद लगातार उद्धव ठाकरे पर हमला बोल रहे हैं. महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में आज उद्धव ठाकरे रैली कर रहे हैं. उनकी इस रैली के जवाब में नवनीत राणा ने हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला लिया है.

क्या है राणा दंपति की उद्धव को चुनौती?

नवनीत राणा और उनके पति  ने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा,'आज हिम्मत है तो सीएम उद्धव ठाकरे हनुमान चालीसा के साथ अपनी रैली शुरू करें, नहीं तो औरंगजेब की कब्र पर जाकर फूल चढ़ाएं.'

Mumbai Police कमिश्नर ने शेयर किया वीडियो, थाने में चाय पीती दिखीं नवनीत राणा

कब हुई थी नवनीत राणा की गिरफ्तारी?

शिवसेना के मंदिर कहे जाने वाले मातोश्री के बाहर नवनीत राणा ने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. शिवसैनिक उनके घर के बाहर पहुंच गए थे और हंगामा खड़ा कर दिया गया था. उन्हें 23 अप्रैल को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. 5 मई को उनकी रिहाई हुई थी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement