Advertisement

Mumbai Hanuman Chalisa: अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति गिरफ्तार

Hanuman Chalisa: मुंबई पुलिस द्वारा अमरावती की सांसद नवनीत राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest News
Mumbai Hanuman Chalisa: अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति गिरफ्तार

Navneet Rana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं को पुलिस ने ‘अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने’ के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इससे पहले नवनीत राणा और रवि राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपनी योजना रद्द कर दी थी. इसके बाद घंटों चले घटनाक्रम में पुलिस दंपति को मुंबई के उपनगर खार स्थित उनके आवास से अपने साथ थाने ले गई थी.

पढ़ें- Haj 2022: 80 हजार भारतीय जाएंगे मक्का-मदीना, महिलाओं को लेकर किया गया विशेष प्रबंध

पुलिस ने दंपति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153 ए (अलग-अलग समुदायों में धर्म आदि के नाम पर द्वेष उत्पन्न करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी और दोनों की गिरफ्तारी इसी आधार पर की गई है. वहीं, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उस इमारत को घेर लिया था जहां पर राणा दंपति रहते हैं और उनसे माफी की मांग की. रवि निर्दलीय विधायक और नवनीत निर्दलीय सांसद हैं.

पढ़ें- Rajnath Singh की पाकिस्तान को चेतावनी! बोले- सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे

पुलिस अधिकारियों ने दंपति को पश्चिमी मुंबई स्थित खार पुलिस थाने चलने के लिए पहले राजी किया. शुरुआत में दंपति को इमारत में पुलिस के साथ बहस करते देखा गया. दंपति ने कहा कि वे तबतक नहीं जाएंगे जबतक कि उन शिवसेना नेताओं के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं होता जिन्होंने उन्हे ‘कथित’ धमकी दी है.

नवनीत राणा ने पुलिस ने वारंट भी दिखाने की मांग की. हालांकि बाद में वह इमारत से निकलने को तैयार हुई और दंपति दो पुलिस वाहनों में सवार हुआ. पुलिस वाहन पर सवार होने से पहले अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत को और बदनेरा से विधायक रवि को नारेबाजी करते हुए देखा गया.

वहीं, युवा सेना नेता वरुण देसाई के नेतृत्व में शिवसैनिक सुबह से ही इमारत के बाहर थे और उन्होंने संकल्प लिया था कि राणा दंपति द्वारा माफी मांगे जाने तक वे उन्हें इमारत से बाहर नहीं जाने देंगे. शिवसेना कार्यकर्ताओं में कई महिलाएं भी थीं और जब राणा दंपति बाहर आया तो उन्होंने खाली बोतलें उनकी ओर उछाली.

रवि राणा ने कहा कि अगर मामला उनके खिलाफ दर्ज किया जा रहा है तो शिवसेना नेता अनिल परब और संजय राउत के खिलाफ भी दर्ज होना चाहिए. इससे पहले सत्तारूढ़ शिवसेना कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के चलते रवि राणा और नवनीत राणा ने बांद्रा उपनगर स्थित मातोश्री के सामने शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपनी योजना स्थगित कर दी थी. रवि राणा ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री के मुंबई दौरे के मद्देनजर वह कानून व्यवस्था की स्थिति को बाधित नहीं करना चाहते हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement