Advertisement

Haj 2022: 80 हजार भारतीय जाएंगे मक्का-मदीना, महिलाओं के लिए खास इंतजाम

Hajj 2022: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज यात्रा के लिए सभी तरह के प्रबंध कर लिए गए हैं.

Latest News
Haj 2022: 80 हजार भारतीय जाएंगे मक्का-मदीना, महिलाओं के लिए खास इंतजाम

Mukhtar Abbas Naqvi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस साल भारत से करीब 80 हजार मुस्लिम नागरिक हज करने के लिए सउदी अरब जाएंगे. भारत सरकार में अल्पसंख्यक मंत्रालय संभाल रहे मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि हज 2022 के लिए भारत का कोटा करीब 80 हजार हैं. इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा संख्या में भारतीय मुसलमान हज के लिए मक्का-मदीना पहुंचेंगे.

उन्होंने बताया कि इस साल 5 हजार से ज्यादा मुस्लिम महिलाएं अपने 'महरम' के बिना हज करने के लिए मक्का जाएंगे. मुख्ता अब्बास नकवी ने बताया कि हज यात्रा के लिए करीब 90 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. तीर्थयात्री कोच्चि, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गुवाहाटी और श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे.

पढ़ें- Rajnath Singh की पाकिस्तान को चेतावनी! बोले- सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाएंगे

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement