Advertisement

Gyanvapi Masjid Survey: सर्वे में कुएं के अंदर मिला शिवलिंग, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने किया बड़ा दावा

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा हो गया है. 17 मई तक इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जानी है.  

Gyanvapi Masjid Survey: सर्वे में कुएं के अंदर मिला शिवलिंग, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने किया बड़ा दावा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के सर्वे का काम पूरा हो गया है. पिछले तीन दिन से सर्वे का काम जारी था. सोमवार को मस्जिद परिसर में दो घंटे तक सर्वे किया गया. इसी बीच ज्ञानवापी सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बड़ा दावा किया है. विष्णु जैन ने कहा कि कुएं के अंदर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है.

सूत्रों के मुताबिक टीम ने आज नंदी के सामने बने कुएं में कैमरा डालकर भी सर्वे किया. सर्वे के लिए वाटर रेसिस्टेंट कैमरे का इस्तेमाल किया गया. ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आज तीसरा दिन है. इससे पहले सर्वे का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका था. सर्वे के बाद 17 मई से पहले इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जानी है.  

ये भी पढ़ेंः Gyanvapi Masjid Survey: आज भी जारी रहेगा ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, कहां-कहां होगी वीडियोग्राफी?

गुंबद के पास दीवार पर दिखे हिंदू चिन्ह- हिंदू पक्ष
रविवार को सर्वे के बाद हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया कि गुंबद की तरफ सर्वे के दौरान एक दीवार जिस पर हिन्दू परंपरा के आकार दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि वहां संगमरमर दिख रहा है, उसे सफेद चूने से रंग गया है. टीम ने इन सभी की वीडियोग्राफी की है. टीम को अंदर एक मिट्टी का ढेर भी मिला है जिसे सफेद चूने से रंगा गया है. हिंदू पक्ष ने यह भी दावा किया है कि लिंगायत समाज में काशी में लिंग दान का प्रचलन है, तहखाने में उस परम्परा के टूटे लिंग मिले हैं. जानकारी के मुताबिक सर्वे का काम अब पूरा हो गया है. अब सर्वे का ड्राफ्ट तैयार किया गया. उसके बाद सभी पक्षकारों के दस्तखत कराए गए.

ये भी पढ़ेंः Weather Update: दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत, केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून

हिंदू पक्ष का दावा- जो दिखा वो उम्मीद से ज्यादा
इससे पहले शनिवार को सर्वे के बाद विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने मीडिया से बाचतीच में कहा कि वहां कल्पना से बहुत कुछ ज्यादा देखने को मिला है. जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि सर्वे के दौरान कुछ ताले खोले गए और कुछ तोड़ने पड़े. अभी वहां सर्वे के लिए बहुत कुछ है. उन्होंने कहा कि वहां मेरी नहीं, हम सबकी कल्पना से भी अधिक बहुत कुछ है.जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि हम सभी बातें मीडिया में नहीं बता सकते. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement