Advertisement

Gyanvapi Masjid Issue: वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल सुनाया जाएगा फैसला

Gyanvapi Masjid मामले में आज पहले पहले मुस्लिम पक्ष ने अपनी बात रखी. मुस्लिम पक्ष ने इस मुकदमे पर रोक लगाने की मांग की.

Gyanvapi Masjid Issue: वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल सुनाया जाएगा फैसला

Varanasi कोर्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ज्ञानवापी मस्जिद मामले (Gyanvapi Masjid) में वाराणसी जिला कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. इस मामले में कोर्ट द्वारा आगे की सुनवाई पर कल फैसला सुनाया जाएगा. आज हुई सुनवाई में पहले मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलील रखते हुए मुकदमे पर रोक लगाने की मांग की. हिंदु पक्ष ने यह मांग की कि सबसे पहले यह तय किया जाना चाहिए कि ज्ञानवापी का धार्मिक स्वरूप किया है.

कल क्या होगा

कल वाराणसी जिला कोर्ट यह तय करेगा कि ज्ञानवापी मामले में सुनवाई के लिए आगे की प्रक्रिया क्या होगी. किस तारीख से केस सुना जाएगा. कौन सी याचिका पहले सुनी जाएगी. हिंदू पक्ष ने पहले धार्मिक स्वरूप तय करने की मांग की है. मुस्लिम पक्ष ने मुकदमे को 1991 के कानून का उल्लंघन बताया है.

आज वाराणसी कोर्ट में क्या-क्या हुआ

  • दोपहर करीब सवा दो बजे वाराणसी के विशिष्ट न्यायाधीश डॉ एके विश्वेश ने काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में दीवानी मुकदमे की सुनवाई शुरू की.
  • इस मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में सिर्फ 23 लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई. पुलिस ने बताया कि इन लोगों में 19 वकील और 4 याचिकाकर्ता शामिल थे.
  • कोर्ट के पूर्व कमिश्नर अजय मिश्रा को कोर्ट में एंट्री नहीं मिली.
  • दोपहर करीब 14.46 बजे वाराणसी कोर्ट में दलीलों की सुनवाई पूरी हुई. वाराणसी कोर्ट ने कल तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा.
  • हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया कि ज्ञानवापी मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. सुनवाई की अगली तारीख दी जाएगी. हमने आयोग द्वारा जमा की गई रिपोर्ट की सीडी और फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के लिए एक आवेदन दिया है.

पढ़ें- 'मंदिर ही है ज्ञानवापी ', हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दिया 1936 के मुकदमे का सबूत

पढ़ें- 154 साल पहले ऐसा दिखता था Gyanvapi परिसर, सामने आया दावों का सच, देखें PHOTOS

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement