Advertisement

Gyanvapi Masjid: सर्वे की रिपोर्ट के लिए मांगा 2 दिन का समय, वजूखाना-शौचालय शिफ्ट करने के लिए नई याचिका दाखिल

Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मामले में एक नई याचिका दाखिल की गई है. इसमें मस्जिद से शौचालय और वजूखाना शिफ्ट करने की मांग की गई है.  

Gyanvapi Masjid: सर्वे की रिपोर्ट के लिए मांगा 2 दिन का समय, वजूखाना-शौचालय शिफ्ट करने के लिए नई याचिका दाखिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) का सर्वे का काम पूरा हो गया है. आज इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जानी थी. हालांकि कोर्ट से रिपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई है. जानकारी के मुताबिक सर्वे की रिपोर्ट अभी पूरी तरह तैयार नहीं है. दूसरी तरफ कोर्ट में सरकारी वकील की ओर से नई याचिका दाखिल की गई है. इसमें एक और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की मांग की है. इसके अलावा मस्जिद से वजूखाने और शौचालय को शिफ्ट करने की मांग की गई है.

कोर्ट से मांगा 2 दिन का समय
एडवोकेट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि कोर्ट से रिपोर्ट पेश करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा गया है. ज्ञानवापी मस्जिद में तीन दिन तक सर्वे का काम चला. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 10 घंटे की वीडियोग्राफी, 1500 फोटोग्राफ है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को तैयार करने में थोड़ा समय लग सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Places of worship act: प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट क्या है? ज्ञानवापी केस में क्यों बन सकता है सबसे बड़ा आधार 

शिवलिंग का वीडियो वायरल
ज्ञानवापी मस्जिद में सोमवार को सर्वे की टीम ने नंदी की मूर्ति के पास बने कुएं का भी सर्वे किया. हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर में वजू के लिए बने तालाब में शिवलिंग बना हुआ है. सोशल मीडिया पर इसके पुराने फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. कोर्ट के आदेश के बाद इस जगह को सीज कर दिया गया है. वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील रईस अहमद अंसारी ने कहा है कि हिंदू पक्ष के इस दावे में कोई दम नहीं है. जिस जगह शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है वहां सिर्फ एक फव्वारा है और कुछ नहीं. 

ये भी पढ़ेंः Shahi Eidgah Case: मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को तुरंत किया जाए सील, कोर्ट में लगाई अर्जी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement