Advertisement

Shocking News: एक साल के लिए टल गई शादी, तनाव में आई मॉडल ने कर ली सुसाइड

Shocking News: सूरत पुलिस महिला मॉडल की मौत की जांच कर रही है. DCP ने कहा कि सुसाइड करने से पहले अंजलि ने अपने मंगेतर से संपर्क करने की भी कोशिश की थी. 

Latest News
Shocking News: एक साल के लिए टल गई शादी, तनाव में आई मॉडल ने कर ली सुसाइड
Add DNA as a Preferred Source

Shocking News: गुजरात के सूरत में एक दुखद खबर सामने आई है. साड़ी और ज्वेलरी के एडवरटाइजमेंट करने वाली 23 वर्षीय महिला मॉडल ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है. सूरत पुलिस के मुताबिक, महिला मॉडल का नाम अंजलि अल्पेश वरमोरा था, जो फ्रीलॉन्स मॉडल के तौर पर पिछले कुछ सालों से काम कर रही थी और कई स्टूडियं से जुड़ी हुई थी. सूरत पुलिस के DCP विजय सिंहू गुर्जर ने ANI से कहा कि अंजलि की हाल ही में शादी स्थगित हो गई थी. इसके चलते वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी. हाल ही में उसने एक 'इमोशनल स्टेट्स' भी शेयर किया था. आत्महत्या करने से पहले भी अंजलि ने अपने मंगेतर से संपर्क करने की लगातार कोशिश की थी, लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण उसका मंगेतर फोन नहीं उठा सका. पुलिस का मानना है कि इसी तनाव में अंजलि ने सुसाइड करने जैसा बड़ा कदम उठा लिया है.

फ्रीलांस मॉडल के तौर पर काम कर रही थीं अंजलि
DCP गुर्जर के मुताबिक,'23 वर्षीय मॉडल अंजलि अल्पेश वरमोरा ने सुसाइड करके अपनी जान दे दी है. अंजलि ने यह दुखद कदम 7 और 8 जून की दरम्यानी रात अपने घर पर ही उठाया. अंजलि पिछले कुछ सालों से फ्रीलांस मॉडल के तौर पर काम कर रही थी और कई स्टूडियो से जुड़ी हुई थी. फैशन शूट्स के अलावा वह टेक्सटाइल और कॉमर्शियल मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी शामिल होती रहती थी.

मंगेतर की मां की मौत के कारण टली शादी
डीसीपी गुर्जर ने आगे कहा,'अंजलि के परिजनों ने बताया है कि उसकी सगाई हो चुकी थी और इसी साल उसकी शादी करने की योजना थी. हालांकि उसके मंगेतर की मां यानी उसकी होने वाली सास का निधन होने के कारण शादी को हाल ही में अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया था. सुसाइड करने से पहले अंजलि ने अपने मंगेतर से संपर्क करने की कोशिश की थी, जो समय पर रिस्पॉन्ड करने में असफल रहा. जांच के दौरान मंगेतर ने कहा कि वह तनाव में नहीं लग रही थी. जब उसने सुसाइड की तो उसका परिवार घर पर नहीं था. जब वे लोग वापस लौटे तो उन्हें कमरा अंदर से बंद मिला.

ऑनलाइन शेयर कर रही थी इमोशनल पोस्ट्स
जांच टीम ने इस बात पर भी गौर किया है कि सुसाइड करने से पहले अंजलि लगातार कुछ इमोशनल पोस्ट्स ऑनलाइन अपडेट कर रही थी, जिसमें किसी का भी नाम नहीं लिया गया है. घटना के समय के हालात समझने के लिए जांच टीम मामले की जांच कर रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement