Advertisement

Corona का डर! गुजरात सरकार ने स्थगित किया Vibrant Gujarat इन्वेस्टर समिट

वाइब्रेंट गुजरात एक बार फिर कोरोना संकट की वजह से स्थगित किया जा रहा है.

Corona का डर! गुजरात सरकार ने स्थगित किया Vibrant Gujarat इन्वेस्टर समिट

Vibrant Gujarat

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात सरकार ने दसवें वाइब्रेंट (Vibrant Gujarat) गुजरात वैश्विक सम्मेलन को स्थगित कर दिया है. बढ़ते कोरोना (Coronavirus) संक्रमण की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है. गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhi Nagar) में 10-12 जनवरी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन होने वाला था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) नरेंद्र मोदी 10 जनवरी वाइब्रेंट गुजरात का उद्घाटन करने वाले थे. वाइब्रेंट गुजरात में देश-विदेश के कई प्रमुख उद्योगपति शरीक होने वाले थे. बढ़ते कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन संकट की वजह से सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम टाल दिया है. 

वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम से पहले 3 जनवरी को निवेश के 30 समझौता ज्ञापनों (MOU) पर सोमवार को हस्ताक्षर किए गए थे. जिन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए उनमें देश की पहली लिथियम रिफाइनरी की स्थापना और नैनो उपग्रहों के लिए शोध केंद्र का गठन भी शामिल किया गया था.

135 MOU पर हो चुके हैं हस्ताक्षर

शोध और प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए शैक्षणिक संस्थानों ने भी कुछ एमओयू किए थे. गुजरात में व्यापक इन्वेस्टमेंट लाने के मकसद से आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन के क्रम में राज्य सरकार पिछले डेढ़ महीने से हर सोमवार को इच्छुक कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित करा रही थी. अब कोरोना का असर इस मेगा इवेंट पर पड़ा है. अभी तक कुल 135 एमओयू किए जा चुके हैं

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement