Advertisement

Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप से हिल गई धरती, जानें कितना हुआ नुकसान

Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ को भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. नवंबर में भी इस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Latest News
Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ में भूकंप से हिल गई धरती, जानें कितना हुआ नुकसान
Add DNA as a Preferred Source

Gujarat Earthquake: भूकंप के झटकों ने शनिवार शाम को गुजरात की धरती हिला दी. भूकंप के झटके शाम 4.37 बजे कच्छ इलाके में महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी  के मुताबिक, भूकंप के इन झटकों को रिक्टर स्केल पर करीब 3.6 मैग्नीट्यूट तीव्रता का दर्ज किया गया है. भूकंप के झटकों का केंद्र कच्छ के दुधई इलाके के करीब महसूस किया गया है. अभी तक भूकंप के इन झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है. कच्छ का इलाका भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. इससे पहले नवंबर महीने में भी इस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.  

जामनगर तक रहा भूकंप का विस्तार क्षेत्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, भूकंप का एपिसेंटर गुजरात के कच्छ जिले के दुधई गांव के पास जमीन से करीब 5 किलोमीटर गहराई पर आंका गया है. रिक्टर स्केल पर 3.6 मैग्नीट्यूड का रहने के कारण भूकंप के कारण बहुत ज्यादा नुकसान होने के आसार नहीं हैं. इस भूकंप का दायरा जामनगर और द्वारका तक आंका गया है. हालांकि बेहद हल्का भूकंप रहने के कारण इन इलाकों में किसी को भी इसका अहसास नहीं हुआ है.

नवंबर में भी आया था 4.2 तीव्रता का भूकंप
कच्छ जिले में भूकंप आते ही रहते हैं. इससे पहले 18 नवंबर को भी इस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस समय जमीन से करीब 10 किलोमीटर गहराई पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिन्हें रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का आंका गया था. इस भूकंप में भी किसी तरह का नुकसान दर्ज नहीं किया गया था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement