Advertisement

Covid Restrictions: योगी सरकार ने नोएडा, गाजियाबाद समेत इन शहरों में फेस मास्क फिर से किया अनिवार्य

Corona Restrictions: देशभर में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद यूपी सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है.

Covid Restrictions: योगी सरकार ने नोएडा, गाजियाबाद समेत इन शहरों में फेस मास्क फिर से किया अनिवार्य

मास्क को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जा सकती हैं.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी आने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है. यूपी सरकार ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है.

नोएडा-गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहे केस

नोएडा में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में नोएडा में 65 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. जिसमें 18 साल से कम उम्र के 19 स्टूडेंट्स शामिल हैं. सेक्टर 30 के DPS, सेक्टर 132 के DPS, कोठारी स्कूल, मयूर स्कूल और स्टेप बाय स्टेप स्कूल के बच्चे भी कोरोना संक्रामित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि खैतान पब्लिक स्कूल में सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमित हुए हैं. आंकड़ों की मानें तो बच्चों में ज्यादा कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कुछ यही हाल गाजियाबाद का भी है, क्योंकि यहां भी लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. गाजियाबाद में अब तक कोरोना से संक्रमित छात्र-छात्राएं की संख्या 26 पहुंच चुकी है, जिसमें 4 टीचर भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ेंः ड्रैगन भी आया बेरोजगारी की चपेट में, LOCKDOWN का चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा असर

दिल्ली में भी बढ़ रहे मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को 517 नए केस सामने आए हैं. अगर पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो 56 केस एक ही दिन में बढ़े हैं. कोविड पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.21 फीसदी हो गई है. नए आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement