Advertisement

Governance Now Visionary Awards 2021: zee के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी मोस्ट पॉपुलर फेस अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखिए उन्होंने क्या कहा

कानून मंत्री किरण रिजिजू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे.

Latest News
Governance Now Visionary Awards 2021: zee के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी मोस्ट पॉपुलर फेस अवॉर्ड से हुए सम्मानित, देखिए उन्होंने क्या कहा

sudhir chaudhary

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के सबसे भरोसेमंद न्यूज चैनल ज़ी न्यूज (Zee News) की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि पब्लिक पॉलिसी और गवर्नेंस की समीक्षा करने वाले पब्लिक प्लेटफॉर्म गवर्नेंस नाउ (Governance Now) ने भी ज़ी न्यूज की लोकप्रियता पर मुहर लगाई है.

ज़ी न्यूज के एडिटर इन चीफ और लोकप्रिय शो डीएनए के होस्ट सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) को गवर्नेंस नाउ मोस्ट पॉपुलर फेस अवॉर्ड (हिंदी) से सम्मानित किया गया है. वह गवर्नेंस नाउ विजनरी अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किए गए. 

कानून मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे. वर्चुअल वेबिनार के जरिए 1000 से ज्यादा लोग इसमें शामिल हुए. देश की 7 दिग्गज हस्तियों को  अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 

अवॉर्ड मिलने के बाद सुधीर चौधरी ने कहा, पुरस्कार या लोकप्रियता के पीछे तीन फैक्टर होते हैं. सबसे पहला है दर्शक जो हमें आशीर्वाद और प्यार देते हैं. मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं. दूसरा पहलू टीम होती है. यदि टीम अच्छी न हो तो कोई भी व्यक्ति टेलीविजन की दुनिया में सफल नहीं हो सकता. मैं अपने अवॉर्ड को टीम को समर्पित करता हूं. 

उन्होंने आगे कहा, जब तक आपकी टीम मजबूत नहीं है तब तक आपका कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता, तब तक आप स्क्रीन पर कुछ कहते हुए अच्छे नहीं लगेंगे. ZEE न्यूज की टीम इसमें जॉइंट विनर है. 

आखिरी फैक्टर है प्लेटफॉर्म. मुझे यहां तक जी न्यूज के मजबूत प्लेटफॉर्म ने पहुंचाया है. हमारे मेंटर और फाउंडर श्री सुभाष चंद्रा ने 27 साल पहले इस चैनल को लॉन्च किया था. मेरी सफलता में बड़ा हाथ जी न्यूज प्लेटफॉर्म का है. डॉ. चंद्रा ने हमारा मार्गदर्शन किया और काम करने की आजादी दी. हमें अपनी सफलता के बाद उन लोगों और फैक्टर को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने हमें सफल बनाया. 

सुधीर चौधरी ने कहा, दरअसल यह नई पत्रकारिता की जीत है जिसे हम भारत में करने की कोशिश कर रहे हैं. यह भारत को उसका स्वाभिमान याद दिलाता है. जो यह कहता है कि हम गुलाम नहीं रहे हमारा इतिहास हमें गौरवान्वित महसूस कराता है. 

उन्होंने कहा, हमारी ऐतिहासिक भूल को सुधारने की आवश्यकता है और लोगों को जागरूक करना जरूरी है. मीडिया इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है. लोगों ने इसे पसंद किया है मेरे लिए यही सबसे बड़ी सफलता है. 

सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर को सम्मानित किया गया. अनिल कपूर को आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अवॉर्ड दिया ​गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चौहान को रेगुलेटर फाइनेंशियल सेक्टर अवॉर्ड दिया गया. 

वहीं बीएमएसी मेयर इकबाल चौहान को कोविड (Covid-19) मामलों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए सम्मानित किया गया. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एनपी सिंह को भी गवर्नेंस नाउ मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया. शहजाद पूनावाला को गवर्नेंस नाउ पॉलिटिकल स्पोक्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement