Advertisement

गोरखपुर से बिहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कैमरे में रिकॉर्ड हुए बदमाश, वीडियो हुआ वायरल

Vande Bharat Express Stone Pelting: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर जगह-जगह पथराव की घटनाएं लगातार हो रही हैं. इसके चलते अब ट्रेन के इंजन में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं. इन्हीं कैमरों में ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की हरकत रिकॉर्ड हो गई है.

Latest News
गोरखपुर से बिहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कैमरे में रिकॉर्ड हुए बदमाश, वीडियो हुआ वायरल
Add DNA as a Preferred Source

Vande Bharat Express Stone Pelting: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थर मारने की घटनाएं लगातार जारी हैं. कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थर मारा गया था, अब गोरखपुर से बिहार के पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथरावा किया गया है. यह पथराव मोतीपुर के करीब किया गया है, जिससे ट्रेन के एक कोच के शीशे टूट गए हैं. पत्थर फेंकने वालों के चेहरे ट्रेन के इंजन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गए हैं, जिसमें दो बदमाश पत्थर मारते हुए दिख रहे हैं. रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने इन बदमाशों की तस्वीर जगह-जगह भेज दी है. आरपीएफ का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा.

कोच नंबर सी-5 का टूटा है शीशा
गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही ट्रेन में यह हादसा मोतीपुर के आउटर सिग्नल के पास हुआ था. टीवी9 की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर ईंट फेंककर मारी थी, कोच नंबर सी-5 की सीट नंबर 70, 71 और 75 की विंडो पर जाकर लगा. इससे ट्रेन का शीशा टूट गया. इन सीटों पर बैठे यात्री घबरा गए और कोच के अन्य यात्री भी खौफ से चिल्लाने लगे. टीसी ने तत्काल इस घटना की जानकारी कंट्रोल रूम और आरपीएफ के जवानों को दी.

आरपीएफ कर रही घटना की जांच
इस घटना की जांच मोतिहारी RPF को सौंपी गई है. RPF इंस्पेक्टर ने गोरखपुर से ट्रेन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हासिल किया है, जिसमें दो बदमाश ट्रेन पर ईंट फेंककर मारते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान हो जाने का दावा किया जा रहा है.

स्कूल की दीवार से ईंट निकालकर किया हमला
सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के पीछे एक स्कूल दिखाई दे रहा है. इस स्कूल की बाउंड्रीवाल टूटी हुई है. माना जा रहा है कि इसी दीवार से ईंट निकालकर बदमाशों ने ट्रेन पर हमला किया है. फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आवागमन के समय रेलवे ट्रैक पर गश्त और ज्यादा बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement