Advertisement

Gorakhpur से जिस नेता का टिकट काटकर CM Yogi ने लड़ा था चुनाव, अब उसने शुरू किया यह काम

भाजपा ने इस बार गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने एक लाख मतों से चुनाव जीता.

Gorakhpur से जिस नेता का टिकट काटकर CM Yogi ने लड़ा था चुनाव, अब उसने शुरू किया यह काम

Yogi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गोरखपुर से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल चिकित्‍सा के अपने पुराने पेशे में फ‍िर से पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं. शुक्रवार से उन्होंने नियमित रूप से मरीजों का इलाज शुरू किया. वर्ष 2002 से 2017 तक लगातार चार बार गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले डॉ.अग्रवाल को हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उम्मीदवार नहीं बनाया था.

भाजपा ने इस बार गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) को उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता. बाल रोग विशेषज्ञ अग्रवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों को देखेंगे.

अग्रवाल ने एक भावुक अपील करते हुए लिखा, ''विगत 20 वर्षों से मैं नगर विधायक के रूप में आप सभी की पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से सेवा कर रहा था. अब मैं इस दायित्व से मुक्त हो चुका हूं. अब मैं बच्‍चों के इलाज का कार्य अपने दाउदपुर स्थित निवास पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजेतक पुनः प्रारंभ कर रहा हूं.''

राधा मोहनदास अग्रवाल 2002 से गोरखपुर शहर विधानसभा सीट विधायक थे. वह वर्ष 2002 में योगी के समर्थन से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ हिंदू महासभा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे और जीते. इसके बाद वह 2007 में भाजपा में शामिल हुए और 2017 तक लगातार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतते रहे. इस बार टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी के फैसले का स्वागत किया और योगी के चुनाव प्रचार को अपना समर्थन दिया.

पढ़ें- चोरों ने नहर के ऊपर से चुराया 60 फीट लंबा लोहे का पुल! लोग बोले- स्पेशल 26 की याद आ गई

पढ़ें- Railway Station के पास मिला टाइमर बम! मचा हड़कंप, रोका गया ट्रेनों का संचालन

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement